Abbas Araghchi की Trump को खुली चेतावनी, कहा- US Army को भुगतना पड़ेगा गंभीर अंजाम

By एकता | Mar 08, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधे तौर पर चेतवानी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप तनाव बढ़ाना चाहते हैं, तो ईरान की सेना पूरी तरह तैयार है। अराघची के मुताबिक, ईरान पहले शांति के लिए तैयार था, लेकिन ट्रंप के फैसलों और गलतफहमियों की वजह से अब बातचीत की गुंजाइश खत्म हो गई है।

अमेरिका को भारी नुकसान का दावा

ईरानी विदेश मंत्री ने आरोप लगाया कि ट्रंप की गलतियों की वजह से अमेरिकी सेना को 100 बिलियन डॉलर का बड़ा आर्थिक झटका लगा है और कई सैनिकों की जान भी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका को अपनी लड़ाई में घसीट रहे हैं, जिसका खामियाजा आखिर में अमेरिकी जनता को ही भुगतना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: दबाब कम करने के लिए दी गई छूट, Russia Oil खरीद पर Trump का बयान, भारत ने कहा- किसी की मंजूरी नहीं चाहिए

ईरान में नए 'सुप्रीम लीडर' की तलाश

पिछले हफ्ते अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद ईरान में हलचल तेज है। देश की 'एक्सपर्ट्स असेंबली' अगले 24 घंटों के भीतर एक मीटिंग करने वाली है, जिसमें ईरान के अगले सुप्रीम लीडर का चुनाव किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस संवेदनशील समय में किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

प्रमुख खबरें

Amazon Global Selling से भारतीय निर्यात 2700 करोड़ डॉलर पार, दिल्ली शीर्ष पर

IPL Auction में 66 स्लॉट के लिए मचेगी होड़, LSG के पास सबसे बड़ा 47.45 करोड़ का पर्स

20 सितंबर को विज्ञापन, 22 को GST में कटौती और 30 को छापा... क्या मुकेश अंबानी के Campa Sure के लिए दी जा रही Bisleri की कुर्बानी?

महिला DM उत्पीड़न मामले में TVK MLA पर निष्पक्ष कार्रवाई होगी: Tamil Nadu DGP