Red Card ने बढ़ाया World Cup का रोमांच, 10 खिलाड़ियों की Belgium ने ईरान को गोल नहीं करने दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2026

बेल्जियम ने दूसरे हाफ में अधिकतर समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद आक्रामक रवैया अपनाया लेकिन वह ईरान के गोलकीपर अलीरेज़ा बेइरानवंद को नहीं छका पाए जिससे इन दोनों देशों के बीच विश्व कप फुटबॉल के ग्रुप जी का मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा। बेल्जियम और ईरान दोनों को इस मैच में जीत की सख्त दरकार थी लेकिन इन दोनों ने अपना लगातार दूसरा मैच ड्रॉ खेला।

ईरान को फीफा की विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज यूरोप की दिग्गज टीम को उसके अधिकतर दर्शकों के सामने खेलते हुए हराने का सुनहरा अवसर गंवाने का अफसोस होगा। अमेरिका ने ईरान पर यात्रा प्रतिबंध लगा रखे हैं जिससे उसके प्रशंसक यहां नहीं पहुंच पाए हैं। यहां तक की टीम को भी इससे परेशानी हो रही है क्योंकि उन्हें अभ्यास का पर्याप्त मौका नहीं मिल रहा है। ईरान की टीम को मैच खत्म होने के बाद तुरंत ही लॉस एंजिलिस छोड़कर मैक्सिको स्थित अपने आधार शिविर में लौटना पड़ता है।

बेल्जियम की टीम में कई स्टार खिलाड़ी है लेकिन वह अभी तक विश्व कप में दो मैच में गोल नहीं कर पाई है। मिस्र के खिलाफ वह आत्मघाती गोल के कारण ही मैच ड्रॉ करा पाई थी। बेल्जियम अपने पिछले 15 प्रतिस्पर्धी मैचों में अपराजित रहा है, लेकिन विश्व कप में 53 शॉट गोल पर मारने के बावजूद वह खाता खोलने में नाकाम रहा है। यह सिलसिला चार साल पहले कतर में खेले गए उसके तीन मैचों में किए गए एकमात्र गोल के बाद से जारी है।

पहले 60 मिनट में बेल्जियम का दबदबा बना रहा, लेकिन ईरान को गोल करने के कई अच्छे मौके मिले जिन्हें गोलकीपर थिबाउट कर्टोइस ने शानदार तरीके से नाकाम कर दिया। कर्टोइस ने भी बेइरानवंद की तरह ही बेहतरीन बचाव किये। ईरान की टीम को भी शुरुआत में गोल करने के कुछ अच्छे मौके मिले। तारेमी ने तो गोल कर भी दिया था लेकिन वीडियो समीक्षा में उन्हें ऑफसाइड करार दिया गया। दूसरे हाफ में बेइरानवंद ने मैक्सिम डे कुइपर को दो बार गोल करने से रोका। बेल्जियम के विंगर जेरेमी डोकु बीमारी के कारण मैच में नहीं खेल पाए।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष