ईरान ने अमेरिका को फिर लटका दिया, दोहा में वार्ता पर क्यों लगा ब्रेक?

By अभिनय आकाश | Jun 30, 2026

 अमेरिका और ईरान के बीच क़तर की राजधानी दोहा में प्रस्तावित बातचीत फिलहाल अधर में लटक गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने हाल ही में घोषणा की थी कि मंगलवार को दोनों देशों के प्रतिनिधि मंडलों के बीच दोहा में मुलाकात होगी। हालांकि ट्रंप के इस ऐलान के कुछ ही घंटों के बाद ईरान ने साफ कर दिया कि फिलहाल अमेरिका के साथ किसी भी तरह की वार्ता तय नहीं है। दोनों देशों के परस्पर विरोधी बयानों ने इस बैठक को लेकर अनिश्चितता बढ़ा दी है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकेई ने कहा कि ईरान का एक प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह दोहा का दौरा करेगा। लेकिन इस दौरान अमेरिकी अधिकारियों के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच आने वाले दिनों में किसी भी वार्ता का कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: लेबनान पर एटम बम जैसा बड़ा हमला, हिजबुल्ला ने खाई बदले की कसम

वार्ता की स्थिति को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। जानकार मानते हैं कि दोनों देशों के बीच केवल राजनीतिक मतभेद नहीं है बल्कि बातचीत की प्रक्रिया और प्राथमिकताओं को लेकर भी बड़ा अंतर है। अमेरिका जल्द से जल्द औपचारिक वार्ता शुरू करना चाहता है। जबकि ईरान पहले उन तकनीक और प्रशासनिक बिंदुओं को लागू कराना चाहता है जिन पर पहले सहमति बनी थी। इसी कारण से दोनों पक्षों के बीच समय और प्रक्रिया को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। हाल के महीनों में पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव और दोनों देशों के बीच आरोप प्रत्यारोप ने भी विश्वास की कमी को और ज्यादा गहरा कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: भारत संग दोस्ती का नया अध्याय, सुप्रीम लीडर मोजतबा ने PM मोदी को भेजा खास संदेश

ऐसे माहौल में किसी भी नई वार्ता के सफल होने के लिए दोनों पक्षों के बीच न्यूनतम भरोसा बनना जरूरी माना जा रहा है। फिलहाल ईरान के इस रुख से संकेत मिलता है कि वह जल्दबाजी में किसी राजनीतिक घोषणा या औपचारिक बैठक के पक्ष में नहीं है। हालांकि कूटनीतिक सूत्रों का मानना है कि बातचीत की संभावनाएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। कतर समेत इलाके के अन्य मध्यस्थ देश दोनों पक्षों के बीच संवाद बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। अगर एमओयू से जुड़े प्रमुख प्रावधानों पर प्रगति होती है तो आने वाले समय में अमेरिका और ईरान के बीच औपचारिक वार्ता का रास्ता फिर से खुल सकता है।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ KSTP प्रोजेक्ट में विजिलेंस जांच के आदेश

Mustard Oil और सोयाबीन की कीमतों में उछाल, मूंगफली व पाम तेल के भाव लुढ़के

MPSC Paper Leak मामले पर Harshvardhan Sapkal ने पुणे में प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

जंतर-मंतर पर महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों पर Rahul Gandhi ने Amit Shah से मांगा जवाब