ईरान ने ब्रिटेन पर कर दिया साइबर हमला, पावर प्लांट ठप्प

By अभिनय आकाश | Aug 28, 2026

ब्रिटेन के एक छोटे बिजली संयंत्र पर पिछले महीनों हुआ साइबर हमला अब गंभीर सुरक्षा चिंता बन गया है। बता दें कि इस हमले के पीछे ईरान से जुड़े हैकरों के साथ था। साइबर हमले के कारण एक छोटा ब्रिटिश पावर प्लांट करीब चार दिन तक बंद रहा और इस दौरान अमेरिकी और ब्रिटिश खुफिया एजेंसियां जैसे सीआईए और एमआई6 कुछ ना कुछ कुछ ना कर सकी। अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है तो यह ब्रिटेन के अहम ऊर्जा ढांचे पर ईरान से जुड़े हैकरों का पहला सफल हमला माना जा सकता है। हालांकि ब्रिटिश सरकार ने साफ किया है कि इस घटना से देश की व्यापक बिजली व्यवस्था को कोई खतरा नहीं हुआ। लेकिन इसी के साथ ऊर्जा कंपनियों को साइबर हमलों के खतरे को लेकर सतर्क भी किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: पुतिन के कड़े तेवर, Ukraine War और भड़कने के संकेत, कीव पर मंडराया Russian Ballistic Missile का बड़ा खतरा

इससे ईरान से जुड़े साइबर समूहों की पश्चिमी देशों के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की क्षमता को लेकर चिंता बढ़ सकती है। इस पूरे मामले का सबसे संवेदनशील पहलू ब्रिटेन और अमेरिका के बीच सैन्य सहयोग से जुड़ा है। ब्रिटेन ने अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों से ईरान के खिलाफ रक्षात्मक अभियान चलाने की अनुमति दी थी। हालांकि ब्रिटेन ने अमेरिकी हमले में मदद करने से इंकार किया। इसी बीच ईरान के इस्लामिक रिवोशनरी गार्ड कॉप्स ने पिछले महीने चेतावनी दी थी कि ईरान क्षेत्र के खिलाफ हमले के लिए इस्तेमाल होने वाला कोई भी अड्डा उसके लिए वैध निशाना होगा। ऐसे में ब्रिटेन के पावर प्लांट पर हुआ यह साइबर हमला सवाल खड़ा करता है कि क्या ईरान से जुड़े हैकर अमेरिका के दोस्तों के लिए डिजिटल मोर्चे पर दबाव बना रहे है।

प्रमुख खबरें

Jasprit Bumrah का कोई रिप्लेसमेंट नहीं, West Indies T20I में हार के बाद बोले Sanju Samson

AAP ने Connaught Place में CJP के तिरंगा लहराओ कार्यक्रम को दिया समर्थन

PM Narendra Modi ने Ladakh को दी 3350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

Bastar से Naxalism का खात्मा: Union Home Minister Amit Shah ने उजागर किया पांच दशकों के आतंक का सच