ट्रंप के कई ड्रोन, लड़ाकू विमान तबाह, ईरान में भारत का बड़ा एक्शन

Trump
AI Image
अभिनय आकाश । Jul 21 2026 12:21PM

कुछ घंटे पहले ही ईरान ने अमेरिका के कई लड़ाकू विमानों को तबाह कर दिया था। यह वो फाइटर जेट्स थे जिन पर ट्रंप सबसे ज्यादा गुरूर करते आए हैं। जॉर्डन में खड़े कई अमेरिकी सैन्य फाइटर जेट्स को बैलस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया गया था। अब खबर है कि ईरान ने जॉर्डन, कुवैत, ओमान में अमेरिकी ठिकानों पर सबसे भीषण हमले किए हैं। जिसमें अमेरिका के एमQ9 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया गया है।

अमेरिका और ईरान के बीच फिर से छिड़ी जंग इतनी भीषण हो गई है कि हालात एकदम आर-पार जैसे दिखाई दे रहे हैं। जहां अमेरिका ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए ड्रोन लड़ाकू विमानों से हमला कर रहा है। जिसमें अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं ईरान भी पीछे नहीं है। ईरान भी उन मुस्लिम देशों में ताबड़तोड़ मिसाइलें दाग रहा है। जहां अमेरिका के एयरबेस हैं। कुछ घंटे पहले ही ईरान ने अमेरिका के कई लड़ाकू विमानों को तबाह कर दिया था। यह वो फाइटर जेट्स थे जिन पर ट्रंप सबसे ज्यादा गुरूर करते आए हैं। जॉर्डन में खड़े कई अमेरिकी सैन्य फाइटर जेट्स को बैलस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया गया था। अब खबर है कि ईरान ने जॉर्डन, कुवैत, ओमान में अमेरिकी ठिकानों पर सबसे भीषण हमले किए हैं। जिसमें अमेरिका के एमQ9 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हुआ हमला, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

MQ9 ड्रोन दुनिया के सबसे ताकतवर ड्रोंस में से एक है जिसे हंटर किर भी कहा जाता है। ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग जैसे-जैसे खतरनाक रूप लेती जा रही है, वैसे ही भारत भी एक्शन में है और लगातार सतर्कता बरत रहा है। बिगड़ते हालातों के बीच भारत ने बहुत बड़ा फैसला लिया है। दरअसल अमेरिकी सेना ने एक बार फिर ईरान के अलग-अलग शहरों पर स्ट्राइक की तो भारत ने ईरान यात्रा की प्लानिंग करने वाले भारतीय नागरिकों को यात्रा टालने की सलाह दी है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपनी ट्रैवल एडवाइज़री जारी की है। एडवाइज़री में तेहरान में मौजूद भारतीयों से कमर्शियल उड़ानों का इस्तेमाल करके देश छोड़ने को कहा गया है। दूतवास ने कहा है कि हाल ही के दिनों में ईरान में अस्थिरता और संघर्ष का स्तर बड़ा है। जो भारतीय नागरिक की सीमी मकसद से ईरान जाने की योजना बना रहे हैं। उन्हें सुरक्षा हालात बेहतर होने तक अपनी यात्रा टाल देनी चाहिए। इतना ही नहीं दूतावास ने कहा है कि जो भारतीय नागरिक पहले से ही ईरान में हैं उन्हें उपलब्ध फ्लाइट विकल्पों का इस्तेमाल करके कुछ समय के लिए ईरान से बाहर निकलने पर विचार करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले शंभू बॉर्डर सील, हरियाणा पुलिस ने सीमेंट के ब्लॉक लगाकर रोके रास्ते

भारतीय दूतावास ने ईरान में रहने वाले अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वह बहुत ज्यादा सावधानी बरतें। भारतीय दूतावास की इस एडवाइज़री से साफ है कि आने वाले दिनों में हालात और ज्यादा बिगड़ने वाले हैं। इसलिए भारत अपने नागरिकों को लेकर पहले से ही सतर्क हो गया है। उधर हॉर्मोज क्रॉस कर रहे दो जहाजों में ब्लास्ट की खबर सामने आई है। ईरान ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक अमेरिका इस इलाके में सैन्य अभियान चलाता रहेगा तब तक हॉर्मोज किसी भी जहाज के लिए सुरक्षित नहीं रहेगा। दरअसल ईरान अमेरिका जंग की शुरुआत के बाद से ही हॉररमुज इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक समुद्री मार्गों में गिना जा रहा है। खाड़ी से निकलने वाले बड़ी मात्रा में कच्चे तेल और गैस के टैंकर इसी रास्ते से गुजरते हैं। लगातार बढ़ते सैन्य तनाव के बीच यहां से गुजरने वाले जहाजों के सामने हर पल मिसाइल ड्रोन या समुद्री माइन का खतरा बना हुआ है। हाल ही में कई भारतीय नाविक वाले जहाजों पर हमले हुए हैं। जिसके बाद भारत, ईरान और अमेरिका को चेता चुका है कि भारतीयों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़