दो मौलवियों की हत्या करने वाले दोषी को सुनाई गई फांसी की सजा, पाकिस्तान के रास्ते अवैध रूप से ईरान में घुसा था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2022

तेहरान। ईरान में एक प्रतिष्ठित शिया धर्मस्थल पर चाकू से हमला कर दो मौलवियों की हत्या के दोषी व्यक्ति को सोमवार सुबह फांसी की सजा दी गई। देश के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित खबर में यह जानकारी दी गई है। खबर के मुताबिक, ईरान के सर्वोच्च न्यायालय की ओर से हमले की जगह उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में एक ‘रिवोल्यूशनरी अदालत’ द्वारा पहले सुनाए गए फैसले को बरकरार रखे जाने के बाद फांसी की सजा पर अमल किया गया। दोषी की पहचान अब्दुल लतीफ मोरादी के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि मोरादी ने तीन मौलवियों को चाकू मारा था, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शहर की इमाम रजा दरगाह में हुए इस हमले के बाद कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई थी।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत