Iran का भीषण हमला, 3 भारतीय घायल, अब होगा तगड़ा एक्शन!

By अभिनय आकाश | May 05, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे जिस सीजफायर को लेकर दुनिया ने राहत की सांस ली थी वो अब टूटने की कगार पर है क्योंकि ईरान ने संयुक्त अरब अमरात पर हमले शुरू कर दिए। इस ड्रोन हमले ने ना केवल क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है बल्कि भारत की चिंता भी बढ़ा दी क्योंकि इस हमले में तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं। खबरों के मुताबिक ईरान का यह हमला यूएई के पुजेरा पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज जोन को निशाना बनाकर किया गया था। ड्रोन के टकराते ही वहां एक ऑयल प्लांट में भीषण आग लग गई। आसमान में धुएं के गुब्बार देखे गए और चारों तरफ अफरातफरी मच गई। वहीं यूएई के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि ईरान के हमले के बाद स्थिति काफी गंभीर थी। उनकी एयर डिफेंस ने 12 बैलेस्टिक मिसाइलों, चार ड्रोन और तीन क्रूज मिसाइलों को रास्ते में ही रोक दिया। लेकिन इसके बावजूद तेल क्षेत्र में नुकसान हुआ। इस हमले की सबसे दुखद खबर यह रही कि इसमें काम कर रहे तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए। 

इसे भी पढ़ें: UAE Missile Alert: सोमवार को दो बार बजे आपातकालीन सायरन, तनाव के बीच अधिकारी मौन

हालांकि कल का दिन यूएई के निवासियों के लिए काफी खौफनाक भी रहा। युद्ध विराम लागू होने के बाद पहली बार देश भर में आपातकालीन सायरन गूंजे। लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की चेतावनी दी गई। हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रण में बताकर सायरन बंद कर दिए गए। लेकिन इस घटना ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया। और अगर देखा जाए तो जब से ईरान और यूएई के बीच यह टकराव शुरू हुआ तब से अब तक यूएई की एयर डिफेंस सिस्टम ने कुल 549 बैलेस्टिक मिसाइलें और लगभग 2000 से ज्यादा ड्रोंस मार गिराए। कुल मिलाकर जंग यह भले ही ईरान और अमेरिका के बीच की दिख रही है। लेकिन इस जंग में पूरा मिडिल ईस्ट सुलग रहा है और कहीं ना कहीं इससे भारत भी अछूता नहीं। यह पहली बार नहीं है जब इस जंग में भारत किसी भी तरह से प्रभावित हुआ। इससे पहले स्टेट ऑफ होर्मस में भारतीय व्यापारिक जहाजों पर गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। इतना ही नहीं पहले भी ईरानी हमलों की चपेट में आने से भारतीय नागरिकों के घायल होने की खबरें सामने आई हैं। क्योंकि खाड़ी देशों में लाखों भारतीय काम करते हैं। 

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा