Iran के Peace Proposal पर भड़के Donald Trump, दे डाली फिर से हमले की धमकी

By एकता | May 03, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसके खिलाफ सैन्य हमले दोबारा शुरू किए जा सकते हैं। फ्लोरिडा में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने साफ किया कि अगर ईरान ने कोई गलती की या दुर्व्यवहार किया, तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प पूरी तरह खुला है।

ट्रंप ने कहा, ईरान बर्बाद हो चुका है

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की आर्थिक और राजनीतिक स्थिति बेहद खराब है और वे अब समझौता करने के लिए मजबूर हैं। ट्रंप के मुताबिक, 'ईरान तबाह हो चुका है, उन्हें तो यह भी नहीं पता कि उनका नेता कौन है क्योंकि उनका पुराना नेतृत्व जा चुका है।' ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि वह ईरान की मिसाइल बनाने की क्षमता को पूरी तरह खत्म करना चाहते हैं ताकि वे भविष्य में फिर से ताकत न जुटा सकें।

इसे भी पढ़ें: अफ्रीका में भारत ने खोद निकाला तेल का सबसे बड़ा कुआं, पूरी दुनिया को चौंका दिया

ईरान का 14 सूत्रीय प्रस्ताव

ईरान ने अमेरिका को 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा है, जिसमें लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करने की बात कही गई है। इस पर ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही इस प्रस्ताव को देखेंगे, लेकिन उन्हें इसके स्वीकार होने की उम्मीद कम है। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा कि ईरान ने पिछले 47 वर्षों में दुनिया के साथ जो किया है, उसके लिए उसने अभी तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है।

इसे भी पढ़ें: भारत के दोस्त रूस पर हमला, अब होगा US के 19 जहाजों का हिसाब!

स्थायी समाधान पर जोर

ईरान चाहता है कि 30 दिनों के भीतर एक ऐसा समझौता हो जो युद्ध को हमेशा के लिए खत्म कर दे, न कि केवल कुछ समय के लिए युद्धविराम हो। वहीं, ट्रंप का कहना है कि वे ऐसा समझौता चाहते हैं जिससे मामला पूरी तरह सुलझ जाए और कुछ साल बाद फिर से उसी स्थिति में न लौटना पड़े। ट्रंप ने इस बात से इनकार किया कि वे बातचीत से भाग रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि वे ईरान को फिर से खड़े होने का मौका नहीं देंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ