अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान, FBI ने प्लान का किया भंडाफोड़! ट्रंप हैरान

By अभिनय आकाश | Mar 13, 2026

इतिहास गवाह है। जंग चाहे अमेरिका कहीं भी लड़े उसकी अपनी जमीन पर एक गोली भी नहीं चलती। सेकंड वर्ल्ड वॉर को छोड़ दें तो पाल हर्बर पर जापानी हमले के अलावा कभी भी अमेरिका की जमीन पर कोई भी हमला नहीं हुआ। आतंकी हमले हुए हैं लेकिन कोई देश सैन्य हमला नहीं कर पाया। लेकिन अब अमेरिका की खुफिया ब्यूरो की नींद उड़ गई है। उसने अपनी रिपोर्ट में साफ शब्दों में यह कह दिया है कि ईरान अमेरिका की जमीन पर बड़ा हमला करने वाला है। यानी सीधे अमेरिका की मुख्य भूमि पर हमला। मिडिल ईस्ट में भड़की जंग अब एक नए मोड़ पर पहुंचती दिख रही है क्योंकि अब खतरा सीधे अमेरिका की धरती तक पहुंचने की चेतावनी दी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: 'उसका लाइफ- इंश्योरेंस न कराएं', नेतन्याहू ने जारी किया ईरान के नये सुप्रीम लीडर का डेथ वॉरंट! बोले- Mojtaba Khamenei की मौत तय

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक एक संभावित अटैक सिनेरियो यह हो सकता है कि समुद्र में खड़े किसी जहाज से कॉम्बैट ड्रोंस लॉन्च किए जाएं और उन्हें कैलिफोर्निया के ओर भेज दिया जाए। यानी हमला सीधे अमेरिका की सीमा के बाहर से शुरू होगा। लेकिन उसका असर अमेरिकी शहरों तक पहुंच सकता है। और इसी खतरे को देखते हुए यूएस सिक्योरिटी एजेंसीज अब हाई अलर्ट पर पहुंच चुकी हैं। दरअसल कैलिफोर्निया के प्रशासन ने यह साफ कर दिया है कि राज्य किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। दरअसल अमेरिका, इजराइल, ईरान के बीच बढ़ते मिलिट्री टेंशंस ने इस खतरे को और भी गंभीर बना दिया है। क्योंकि डिफेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर ड्रोन समुद्र से लॉन्च किया जाता है तो उन्हें ट्रैक करना और इंटिसिपेट करना काफी मुश्किल हो जाता है।

प्रमुख खबरें

पहले Party फिर पद, DK Shivakumar ने Congress MLAs को दी कड़ी चेतावनी, इस्तीफे की धमकी पर कड़ा रुख

विधानसभा में बवाल पर भड़के योगी, बोले- सपा को संविधान पर भरोसा नहीं, राम मंदिर विवाद पर कही बड़ी बात

Ayodhya के Ram Mandir में दान की चोरी के बाद एक्शन: SBI Bank लॉकर में रखे सोने-चांदी की हुई बड़ी जांच

असम के Nagaon में CRPF कैंप में अधिकारी ने दो साथियों को गोली मारकर की खुदकुशी