Iran Protests: सुलगते ईरान से भारतीयों को निकालने का मिशन, जानें कब से शुरू होगा एयरलिफ्ट

By अभिनय आकाश | Jan 15, 2026

ईरान में जारी अशांति के कारण सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर केंद्र सरकार फंसे हुए भारतीय नागरिकों को निकालने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, निकाले जाने वाले लोगों के पहले जत्थे को कल तक हवाई मार्ग से रवाना किए जाने की उम्मीद है। ईरान में फंसे भारतीय छात्रों के अभिभावकों ने  बताया कि पहले जत्थे को कल सुबह 8 बजे तक तैयार रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि निकासी की तैयारियां चल रही हैं और छात्रों को अपने दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया है। इसके अलावा, यात्रियों की सूची तैयार की जा रही है और भारत और ईरान दोनों देशों के विभिन्न अधिकारियों से आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त की जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: ईरान में फंसे करीब हजारों भारतीय छात्र, ओवैसी-उमर ने जयशंकर से लगाई वापसी की गुहार

ईरान में जारी अशांति के बीच भारतीय छात्रों की सुरक्षा और कल्याण को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। पिछले महीने के अंत में ईरानी मुद्रा, रियाल, के रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिरने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हुए। आर्थिक मुद्दों को लेकर शुरू हुए ये प्रदर्शन अब ईरान के सभी 31 प्रांतों में फैल चुके हैं और राजनीतिक बदलाव की मांग में तब्दील हो गए हैं। अधिकार समूहों का दावा है कि देशव्यापी प्रदर्शनों पर की गई कार्रवाई में कम से कम 3,428 लोग मारे गए हैं और हाल के दिनों में समग्र स्थिति में तेजी से गिरावट आई है।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में Veeramani पर POCSO Act के तहत एक और केस, अब तक आठ गिरफ्तार

Spain के Barcelona के पास ढलान में गिरी बस, 83 यात्री घायल

Serbia Election में Aleksandar Vucic ने मानी हार, छात्र आंदोलन को मिली बढ़त

Lula da Silva ने ब्राजील में जीता Presidential Election, चौथी बार संभालेंगे सत्ता