हमले से घबराकर अपने डैडी के पास भागना पड़ा...Iran ने एक साथ अमेरिका-इजरायल दोनों को रगड़ दिया, ट्रंप को जुबान संभालकर बात करने की दी चेतावनी

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2025

ईरान ने शनिवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई पर की गई टिप्पणी की निंदा की, जो कि उनके विजय भाषण के एक दिन बाद की गई थी। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ट्रम्प को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह सर्वोच्च नेता के साथ समझौता करना चाहते हैं, तो उन्हें अपना लहजा अलग रखना होगा। अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यदि राष्ट्रपति ट्रम्प वास्तव में किसी समझौते पर पहुंचना चाहते हैं, तो उन्हें ईरानी सर्वोच्च नेता ग्रैंड अयातुल्ला खामेनेई के प्रति अपने अपमानजनक और अस्वीकार्य लहजे को छोड़ देना चाहिए और उनके लाखों ईमानदार समर्थकों को चोट पहुंचाना बंद कर देना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: खामनेई नजर आ जाते तो वहीं मार गिराते, लेकिन बंकर में छिपकर...इजराइल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा

इस्राइल के साथ हालिया युद्ध और अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने कहा है कि निकट भविष्य में अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता की संभावना नहीं है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरकची ने सरकारी टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका की ओर से ईरान की तीन अहम ठिकानों पर किए गए हमले से स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। अरकची ने माना कि इन हमलों से गंभीर नुकसान हुआ है। हालांकि उन्होंने वार्ता की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया, लेकिन कहा कि अभी तक किसी भी स्तर पर कोई चर्चा नहीं हुई है और न ही कोई समय तय हुआ है। कोई समय तय हुआ है। अमेरिका ने बंकर बस्टर बमों से ईरान के तीन बड़े ठिकानों को निशाना बनाया था, जिनमें फोर्दो न्यूक्लियर साइट भी शामिल थी। IAEA (अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी) प्रमुख राफेल ग्रोसी ने कहा कि इन हमलों से बेहद गंभीर क्षति हुई है। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal