ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा- विमान दुर्घटना के सभी दोषियों को मिलना चाहिए दंड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2020

तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन के विमान को दुर्घटनावश मार गिराए जाने के जिम्मेदार सभी लोगों को दंडित किया जाना चाहिए। उन्होंने टेलीविजन पर दिए गए भाषण में कहा, ‘‘इस घटना में हमारे लोगों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है कि जिस किसी की भी गलती या लापरवाही थी उसे न्याय का सामना करना होगा।’’

इसे भी पढ़ें: पोम्पिओ ने कहा- इराकी नेता निजी तौर पर चाहते हैं अमेरिकी सेना की मौजूदगी

गौरतलब है कि पिछले बुधवार को तेहरान से उड़ान भरने के बाद यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक विमान को मिसाइल से मार गिराया गया था जिसमें विमान में सवार 176 यात्री और क्रू के सदस्य मारे गए थे। अमेरिकी खुफिया जानकारी के आधार पर पश्चिमी देशों के विमान को मार गिराने के आरोपों से पहले ईरान कई दिनों तक इंकार करता रहा लेकिन शनिवार को उसने स्वीकार किया कि विमान को उसी ने मार गिराया था।

प्रमुख खबरें

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा