ईरान ने घुसकर उड़ाया अमेरिका का AWACS विमान, 3 टैंकर तबाह, 12 सैनिक घायल, हिल गए ट्रंप

By अभिनय आकाश | Mar 30, 2026

मिडिल ईस्ट से इस वक्त जो खबर सामने आ रही है वो बेहद गंभीर है। बेहद संवेदनशील है और यह सिर्फ एक हमला नहीं बल्कि एक ऐसा संकेत है जो आने वाले समय में पूरे क्षेत्र की दिशा बदल सकता है। इटर्स की खबर के अनुसार ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर सबसे बड़ा और सबसे घातक हमला बोला। यह वही एयरबेस है जहां अमेरिका के कई महत्वपूर्ण एयरक्राफ्ट और सैन्य संसाधन तैनात रहते हैं।  इस हमले की गंभीरता आप इसी बात से समझ सकते हैं। कम से कम तीन KC135 स्ट्रेटो टैंकर प्रभावित हुए हैं। एक E3 सेंट्री AOK विमान भी नुकसान में बताया जा रहा है और 10 से 12 अमेरिकी सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जाती है।  दरअसल, जानकारी के अनुसार यह कोई साधारण हमला नहीं है बल्कि एक पूरी तरह से योजनाबद्ध और समन्वित हमला था। ईरान ने इसमें बैलेस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का एक साथ इस्तेमाल किया। 

इसे भी पढ़ें: Hormuz Strait संकट के बीच देश के लिए बड़ी राहत, 94,000 टन LPG लेकर सुरक्षित निकले भारतीय जहाज

दूसरा है E3X। यह एक तरह से आसमान में उड़ता हुआ कंट्रोल सेंटर होता है। यह दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखता है और पूरे एयर ऑपरेशन को कंट्रोल करता है। अगर यह दोनों सिस्टम प्रभावित हो चुके हैं तो अमेरिका की एयर ऑपरेशन क्षमता पर सीधा असर पड़ा है। अब इस हमले को सिर्फ सैन्य कारवाही के रूप में देखना गलत होगा। इसके पीछे एक स्पष्ट रणनीतिक संदेश छुपा है। संदेश नंबर एक कोई भी जगह सुरक्षित नहीं बचेगी।संदेश नंबर तीन ताकत अभी भी बरकरार है। जी हां, अमेरिका के लिए बहुत बड़ा यह झटका है। हालांकि अमेरिका के पास बड़े पैमाने पर सैन्य संसाधन है। लेकिन लगातार नुकसान से उसकी ऑपरेशन क्षमता प्रभावित होती जा रही है। उसे अपने संसाधनों को अलग-अलग जगहों पर तैनात करना पड़ रहा है। इसका मतलब यह है कि खतरा वास्तविक है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। यह हमला सऊदी अरब और अन्य गल्फ देशों के लिए भी चिंता का विषय है। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद