ईरान के विदेश मंत्री ने किया ट्वीट, अमेरिका को बताया झूठा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2020

तेहरान।  ईरान ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कोई भी कदम सिर्फ आत्मरक्षा में उठाता है। दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी दी थी कि यदि ईरान या ईरान समर्थित समूह इराक में अमेरिकी बलों या प्रतिष्ठानों पर हमला करते हैं तो वे अमेरिका की ओर से कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका जो झूठ बोलता है, धोखाधड़ी करता है और हत्याओं को अंजाम देता है, उसके विपरित ईरान केवल आत्मरक्षा में ही कार्रवाई करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘युद्ध भड़काने वालों की बातों से गुमराह नहीं हों। ईरान कोई जंग शुरू नहीं करता है लेकिन जो यह करता है, वह उसे सबक सिखाता है।’’

ट्रंप के ऐतिहासिक परमाणु समझौते से 2018 में अलग होने और ईरान पर फिर से पाबंदियां लगाने के बाद से दोनों मुल्कों में तनाव बढ़ा हुआ है। जनवरी में अमेरिकी हमले में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की बगदाद हवाई अड्डे के बाहर मौत के बाद से अमेरिका और ईरान में और तनाव बढ़ गया है। इसके बाद ईरान ने इराक में अमिरिकी सैन्य अड्डों पर जवाबी गोलाबारी की।

प्रमुख खबरें

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव