ईरान के सर्वोच्च नेता ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में ‘‘भारी संख्या’’ में मतदान की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2024

दुबई। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में ‘‘दुश्मन पर काबू पाने’’ के लिए ‘‘अधिक से अधिक संख्या’’ में मतदान करने की अपील की है। खामेनेई ने मंगलवार को शिया समुदाय के त्यौहार ईद-उल-गदीर के अवसर पर दिए गए भाषण में यह टिप्पणी की। 

इसे भी पढ़ें: चीन का अंतरिक्ष यान चंद्रमा के सुदूर हिस्से से नमूने लेकर पृथ्वी पर लौटा

उन्होंने लोगों से ‘‘अमेरिका मुर्दाबाद’’ और ‘‘इजराइल मुर्दाबाद’’ के नारे कई बार लगवाए। खामेनेई के समर्थक एवं ईरान के कट्टरपंथी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी मई में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए थे जिसके कारण देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराना अनिवार्य हो गया। इस साल की शुरुआत में देश में हुए संसदीय चुनाव में न्यूनतम मतदान हुआ था।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर