चीन का अंतरिक्ष यान चंद्रमा के सुदूर हिस्से से नमूने लेकर पृथ्वी पर लौटा

hina spacecraft returns to Earth
प्रतिरूप फोटो
isro

चीनी वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पृथ्वी पर लाए गए नमूनों में 25 लाख वर्ष पुरानी ज्वालामुखीय चट्टान और अन्य सामग्री शामिल है।

बीजिंग। चीन का चांग’ए 6 अंतरिक्ष यान पहली बार चंद्रमा के सुदूर क्षेत्र से चट्टान और मिट्टी के नमूने एकत्रित करने के बाद मंगलवार को पृथ्वी पर लौट आया। यह अंतरिक्ष यान मंगलवार दोपहर को उत्तरी चीन में उतरा। चीनी वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पृथ्वी पर लाए गए नमूनों में 25 लाख वर्ष पुरानी ज्वालामुखीय चट्टान और अन्य सामग्री शामिल है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इससे चंद्रमा के दोनों छोरों पर भौगोलिक अंतर के बारे में सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़