ईरान तो अलग ही अंदाज से चौंका रहा है, मिसाइल पर भारत का नाम लिखकर इजरायल पर किया फायर

By अभिनय आकाश | Mar 27, 2026

इजराइल पर हमले के लिए ईरान ने एक ऐसी रणनीति अपनाई जिसने सबका ध्यान खींच लिया और इसमें भारत का नाम भी सामने आया। दरअसल ईरान ने हाल ही में इजराइल की ओर दागी गई कुछ मिसाइलों पर थैंक्यू जैसे संदेश लिखे और खास बात यह है कि इन संदेशों में भारत का नाम भी लिखा गया। यानी ईरान ने भारत का नाम लिखकर इजराइल पर मिसाइल दागी। ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी द्वारा जारी एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मिसाइलों पर अलग-अलग देशों के नाम के साथ धन्यवाद संदेश लिखे गए हैं। भारत का नाम भी इसमें देखा जा सकता है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इस पर थैंक यू इंडिया लिखा हुआ है। इंडिया के साथ-साथ जर्मनी का नाम भी लिखा गया। 

इसे भी पढ़ें: White House के Secret पोस्ट से बढ़ा सस्पेंस, क्या Donald Trump करने वाले हैं Iran पर बड़ा ऐलान?

ईरान ने उसी अंदाज को अपने तरीके से अपनाते हुए जवाब देने की कोशिश की और बड़ी बात यह संदेश इजराइल के खिलाफ ही इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम में भारत का नाम सामने आना अपने आप में मायने रखता है। भारत पारंपरिक रूप से संतुलित विदेश नीति अपनाता रहा है और मिडिल ईस्ट के देशों के साथ उसके संबंध अलग-अलग स्तरों पर मजबूत है। ऐसे में ईरान वाला भारत का नाम इस तरह इस्तेमाल करना कूटनीतिक नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कुल मिलाकर यह साफ है कि मिडिल ईस्ट की यह जंग अब सिर्फ जमीन या आसमान में नहीं बल्कि दिमाग और धारणा के स्तर पर भी लड़ी जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Nirmala Sitharaman से मिले सम्राट चौधरी, Kosi River पर बांध की DPR बनाने का निर्देश

Odisha के Jajpur में बाढ़ से घर डूबा, 18 घंटे छत पर रखा रहा बुजुर्ग का शव

Vrindavan में Omaxe Mall की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

FIH Womens World Cup में नीदरलैंड से 0-2 से हारी भारतीय टीम, डिफेंस ने दिखाया दम