नसरुल्लाह की मौत का बदला लेगा Iran, अली कराकी के मारे जाने की Hezbollah ने की पुष्टि, नबील कौक पर नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

By एकता | Sep 29, 2024

इजरायल हिज्बुल्लाह के टॉप कमांडरों को चुन-चुनकर खत्म कर रहा है। शुक्रवार को हसन नसरल्ला को मारने के बाद अब इजराइल की सेना ने नबील कौक को मार गिराने की घोषणा की है। सेना ने कहा कि उसने शनिवार को हवाई हमले में हिजबुल्ला की सेंट्रल काउंसिल के उप प्रमुख नबील कौक को मार गिराया है। हिज्बुल्लाह की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है। हालांकि, हिज्बुल्ला ने रविवार को पुष्टि की है कि उसके एक शीर्ष कमांडर अली कराकी की इजराइली हवाई हमले में मौत हो गई है। बता दें, हाल के कुछ दिनों में इजराइल एक-एक कर हिजबुल्ला के कई वरिष्ठ कमांडर को ठिकाने लगा चुका है।

कौक 1980 के दशक से ही हिजबुल्ला का वरिष्ठ सदस्य था और इससे पहले दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के सैन्य कमांडर के रूप में काम कर चुका था। अमेरिका ने 2020 में उसके खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की थी।

इसे भी पढ़ें: Pakistan को मिलेगा कर्मों का फल! शहबाज शरीफ ने UNGA में उठाया कश्मीर मुद्दा, Jaishankar ने ऐसे बिगाड़ा खेल

सेंट्रल काउंसिल के उप प्रमुख नबील कौक से पहले इजराइल की सेना ने हिज्बुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराया था। नसरल्लाह की मौत के बाद से ईरान भड़का हुआ है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने चुप नहीं बैठने और मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही है।

इसे भी पढ़ें: Hassan Nasrallah का भाई बना Hezbollah का नया चीफ, जानें कौन है Hachem Safieddine

उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से नसरल्लाह की मौत एक बड़ी क्षति है, लेकिन इससे प्रतिरोध में कोई बाधा नहीं आएगी और जैसे हिज्बुल्लाह के पूर्व जनरल सेक्रेटरी सैय्यद अब्बास अल मुसावी की मौत की तरह, नसरल्लाह की मौत से हिज्बुल्लाह की ताकत को बढ़ाया है और आज हिज्बुल्लाह की ताकत की सीमा की कोई तुलना नहीं है।'

प्रमुख खबरें

पैपराजी के सामने एक्स-हसबैंड Bharat Takhtani संग खिलखिलाती नजर आईं Esha Deol

दिमागी नक्सली टिप्पणी पर Congress हमलावर, Jairam Ramesh बोले- पीएम मोदी का झोला उठाने का समय करीब

Priyanka Chopra और अनुष्का शर्मा समेत Bollywood सितारों ने दी Diwali की शुभकामनाएं

ओडिशा में बचाए गए 5 Orangutan पर इंडोनेशिया ने अब तक नहीं दिया मालिकाना हक का सबूत