ईरान अब धनवान नहीं, उसके पास कभी नहीं होंगे परमाणु हथियार: ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि ईरान अमेरिकी प्रतिबंधों से बुरी तरह से परेशान है और उसके पास परमाणु हथियार कभी नहीं होंगे। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवादाताओं से कहा, ‘‘ईरान वर्तमान में अराजक है। वे अपनी अर्थव्यवस्था बहुत जल्द ठीक कर सकते हैं। देखते हैं कि वे बातचीत करेंगे अथवा नहीं।’’ इराक में अमेरिकी बलों पर ईरान के हमले के बाद उस पर नए प्रतिबंध लगाए गए हैं।

ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार कभी नहीं होंगे। उन्हें भी यह पता है। हमने उन्हें सख्ती से यह बता दिया है। ईरान अब उस तरह धनवान नहीं है जब पूर्व राष्ट्रपति (बराक) ओबामा ने उसे 150 अरब डॉलर दिए थे। ट्रंप ने आठ जनवरी को घोषणा की थी कि जब तक वह राष्ट्रपति हैं ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि हम देंखेंगे कि वे बातचीत करना चाहते हैं कि नहीं। हो सकता है कि वे चुनाव तक इंतजार करें और (जो) बिडेन अथवा पोचाहोंटास अथवा (पेटे) बुटीगिएग जैसे कमजोर डेमोक्रेट या इनमें से किसी एक के साथ बातचीत करें। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध से ईरान को बुरी तरह से नुकसान हो रहा है। यह सब बहुत जल्दी समाप्त हो सकता है, लेकिन वे ऐसा चाहते हैं कि नहीं यह उनके ऊपर है। मेरे ऊपर नहीं।

प्रमुख खबरें

International Youth Day 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

WTC के लिए अहम India Series: Sri Lanka ने घोषित की 16 सदस्यीय टीम, क्या देगा कड़ी टक्कर?

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर हर सवाल का संसद में दूंगा जवाब..., Lok Sabha स्पीकर को Amit Shah का पत्र

Vikram Sarabhai Birth Anniversary: Dr Vikram Sarabhai ने कैसे रखा भारत के Space Program का आधार, जानिए रोचक तथ्य