US अटैक के बाद ईरान ने मचा दिया गदर, होर्मुज में कितने जहाज ठोके?

By अभिनय आकाश | Sep 09, 2026

ईरान और अमेरिका के बीच खाड़ी क्षेत्र में तनाव एक बार फिर बेहद गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी आईआरजीसी ने दावा किया है कि उसने एक दिन में 10 जहाजों को निशाना बनाया है। इनमें से दो अमेरिकी पोत और आठ तेल टैंकर शामिल हैं। ईरान के मुताबिक यह कारवाई अमेरिका की ओर से पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किए जाने के जवाब में की गई। आईआरजीसी का कहना है कि उसके बलों ने उन 10 जहाजों को निशाना बनाया जो स्टेट ऑफ होर्मस से ऐसे इलाके से गुजरने की कोशिश कर रहे थे जिसे ईरान ने प्रतिबंधित और असुरक्षित घोषित किया है। यह दावा ऐसे वक्त में आया है जब होरमोस स्टेट में व्यवसायिक जहाजों की आवाजाही तेजी से कम हुई है। रटर्स के मुताबिक मंगलवार को केवल छह कमोडिटी जहाज इस जलमार्ग से गुजरे जबकि पिछले 10 दिनों का औसत करीब 12 जहाज प्रतिदिन ही था। यह पूरा घटनाक्रम अमेरिका की ओर से पांच ईरानी क्रूड ऑयल कैरियर्स को नष्ट किए जाने के बाद सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: Trump के नहले पर ईरान का दहला, अमेरिका ने 5 तेल टैंकरों को उड़ाया, तेहरान ने युद्धपोतों को निशाना बनाया

ईरान ने कुछ जहाजों को निशाना बनाया। इसके बाद अमेरिका ने जवाबी कारवाई की और अब ईरान ने उससे भी बड़ी कारवाई करते हुए 10 शिप्स को निशाना बनाया है। अब देखना यह होगा कि तनाव आगे किस ओर रुख करता है। अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी सेना ने दावा किया कि उसने ईरान के पांच कच्चे तेल ले जाने वाले टैंकरों को नष्ट कर दिया है। अमेरिका के मुताबिक यह कारवाही ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी आईआरजीसी की ओर से अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को बैलस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाए जाने के जवाब में की गई है।

प्रमुख खबरें

VHP के विरोध पर Gujarat सरकार ने दिवाली पत्रिका से हटाई अजीज टंकारवी की रचना

World No 1 टेनिस स्टार Elena Rybakina ने Ningbo Open जीतकर करियर का 15वां खिताब हासिल किया

PM Modi का साइबर सुरक्षा पर जोर और अमित शाह की ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पढ़ें प्रमुख खबरें

श्रीभूमि में बिहू दल पर हमले पर Himanta Biswa Sarma सख्त, 13 उपद्रवी गिरफ्तार