Live News पढ़ रही थी ईरानी एंकर, अचानक आ गिरी मिसाइल

By अभिनय आकाश | Jun 17, 2025

एक और दिन गुजर गया और ईरान व इजरायल के बीच का तनाव अभी भी खत्म नहीं हो रहा है। ईरान पर लगातार इजरायल के ताबड़तोड़ हमले हो रहे हैं। जवाब में ईरान भी लगातार इजरायल को जवाब दे रहा है। इन सब के बीच एक ऐसी घटना लाइव टीवी पर कैप्चर हुई है, जिसने पूरी दुनिया के रौंगटे खड़े कर दिए हैं। लाइव टीवी पर एंकर हर दिन की तरह न्यूज पढ़ रही थी और इसी बीच टीवी स्टूडियो पर जबरदस्त एयरस्ट्राइक ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए कहा कि सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए! इसके तत्काल बाद ट्रंप ने शिखर सम्मेलन छोड़कर जाने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें: Iran के सुप्रीम लीडर की हत्या करने वाले थे नेतन्याहू, फिर ट्रंप ने ऐन वक्त पर जो किया, दुनिया हिल गई

हमले के कुछ मिनट बाद तक ऑफ एयर रहने के बाद सरकारी टीवी का प्रसारण शुरू हो गया। वहीं, न्यूक्लियर साइट्स को निशाना बनाए जाने के बीच ईरान ने संकेत दिया है कि वह परमाणु अप्रसार संधि (NPT) से बाहर निकलने की दिशा में बढ़ सकता है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि संसद के कुछ सदस्य एक विधेयक तैयार कर रहे हैं, जिसके तहत NPT से बाहर निकलने का प्रस्ताव रखा जाएगा।  

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से  

प्रमुख खबरें

Goa में Nana Patekar के निधन पर श्रद्धांजलि देने GMCH पहुंचे Sharad Pawar

मोदी के समर्थन में नारेबाजी पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, कश्मीरी युवक की कर दी पिटाई, बीजेपी आग बबूला

Noida बस गैंगरेप मामले में Delhi Court ने तय किए आरोप, 24 अक्टूबर को दर्ज होंगे बयान

Election Commission पर हार का ठीकरा फोड़कर अराजकता फैला रहे Rahul Gandhi, बोले CM Mohan Yadav