प्रतिबंधों के जोखिम के बारे में सोचना चाहिए, ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका को दी धमकी, US ने पाकिस्तान को टाइट कर दिया

By अभिनय आकाश | Apr 24, 2024

तीन दिनों की आधिकारिक यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कहा कि कोई भी ताकत पाकिस्तान और ईरान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नहीं समाप्त कर सकता है। वहीं अब अमेरिका की तरफ से ईरान और पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने ईरानी राष्ट्रपति की हालिया पाकिस्तान यात्रा पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ईरान के साथ जो भी व्यापारिक समझौता करेगा, उसे संभावित प्रतिबंधों के जोखिम के बारे में जरूर सोचना चाहिए। लेकिन अंततः, पाकिस्तान सरकार अपनी विदेश नीति के बारे में बात कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: फिर भड़की जंग, ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने इजराइल पर दागे 35 रॉकेट

प्रतिबंध इसलिए लगाए गए क्योंकि ये ऐसी संस्थाएं हैं जो सामूहिक विनाश के हथियारों के उत्पादन और उनके प्रसार को बढ़ावा दे रही थीं। ये बेलारूस में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना से जुड़ी कंपनी हैं और हमने देखा है कि इन्होंने किस प्रकार से पाकिस्तान के बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए जरूरी घटक और अन्य सामान मुहैया कराए।’ बता दें कि ईरान और पाकिस्तान की ओर से एक दूसरे के कथित आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए जाने के कुछ महीने बाद ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और पाकिस्तान की सेना के प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सीमा सुरक्षा पर चर्चा की।  

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार