US Attack में नष्ट नहीं हुए थे ईरान के परमाणु स्थल, पेंटागन की लीक हुई रिपोर्ट का दावा, ट्रंप ने बताया- फेक न्यूज

By अभिनय आकाश | Jun 25, 2025

इजरायल द्वारा ईरान के परमाणु फैसिलिटी पर अटैक के बावजूद इसके नुकसान नहीं पहुंचने के बाद अमेरिका ने अपने बी2 बॉम्बर्स के जरिए अटैक कर इस जंग में सीधी एंट्री ले ली। अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों नतांज, फोर्डो और इस्फहान को टारगेट किया। जिसके बाद ट्रंप ने कहा हमने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को तबाह कर दिया। लेकिन अब पेंटागन की लीक हुई रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। पेंटागन द्वारा तैयार की गई अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, 20 जून को ईरान के परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमले से तेहरान के परमाणु कार्यक्रम के मुख्य घटकोंको नुकसान नहीं पहुंचा है, बल्कि इससे उसके कार्यक्रम में महीनों की देरी हुई है। 

इसे भी पढ़ें: Trump ने PM मोदी के बाद नेतन्याहू को दिया धोखा! अमेरिका के डबल गेम से दुनिया के देश अलर्ट

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया है। कवरेज को फेक न्यूज करार देते हुए ट्रम्प ने जोर देकर कहा कि टारगेटेड स्पॉट पूरी तरह से नष्ट हो गए, जो सीधे तौर पर उन शुरुआती खुफिया आकलनों का खंडन करता है, जिसमें कहा गया था कि हमलों से तेहरान के परमाणु कार्यक्रम में केवल कुछ महीनों की देरी हो सकती है। ट्रंप ने एक सोशल पोस्ट में कहा कि फर्जी खबरें फैलाने वाले सीएनएन ने असफल हो रहे न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ मिलकर इतिहास के सबसे सफल सैन्य हमलों में से एक को बदनाम करने की कोशिश की है। ईरान में परमाणु स्थल पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं! टाइम्स और सीएनएन दोनों को जनता की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। व्हाइट हाउस का कहना है कि यह आकलन 'पूरी तरह से ग़लत' है और यह राष्ट्रपति ट्रंप को 'नीचा दिखाने का एक प्रयास' है।

प्रमुख खबरें

Agniveer Rally 2026 Mistakes: भारतीय सेना ने जारी की एडवाइजरी, भर्ती के दौरान इन Mistakes से बचें उम्मीदवार

Bankipur By-election: Tejashwi Yadav बोले - जनता ने BJP सरकार को सिखाया सबक, कुशासन से है गुस्सा

Kishore Kumar Birth Anniversary: बिना किसी Music Training के 8 Filmfare Awards जीतने वाले इस Legend का अनूठा रिकॉर्ड

Udhayanidhi ने अभिनेत्री Trisha को ऐसा क्या कह दिया जिसने Tamil Nadu Politics में बड़ा तूफान खड़ा कर दिया?