इराकी प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल माह्दी ने औपचारिक रूप से सौंपा इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2019

बगदाद। इराक में जारी हिंसा के बीच प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल मेहदी ने संसद को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस बीच, बगदाद और दक्षिणी इराक में तीन सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और कम से कम 58 लोग घायल हो गए। संसद के दो सदस्यों ने कहा कि सांसद रविवार को संसद के सत्र में या तो मेहदी के इस्तीफे को लेकर मतदान करेंगे या इसे स्वीकार कर लेंगे।

इसे भी पढ़ें: PM मेहदी के इस्‍तीफे की घोषणा के बावजूद सुलग रहा है इराक, प्रदर्शन जारी

प्रधानमंत्री मेहदी ने प्रदर्शकारियों और शीर्ष शिया धर्मगुरु आयतुल्ला अली सिस्तानी की ओर से बढ़ते दबाव के कारण शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह रविवार तक संसद को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। सुरक्षा एवं अस्पताल से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी इराक के नजफ में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई में तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। बगदाद में भी कम से कम 11 प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन की दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है बैठक, Mamata Banerjee ने Rahul Gandhi से की बात

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया

Chhattisgarh में Dalli Rajhara-Rowghat रेलवे लाइन का अंतिम 17.5 किमी ट्रैक तैयार