By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2022
कुआलालंपुर। इराक और संयुक्त अरब अमीरात के बीच आगामी फुटबॉल विश्व कप क्वालीफायर मैच को बगदाद से सऊदी अरब के रियाद शहर में स्थानांतरित कर दिया गया। अमेरिका के नेतृत्व में 2003 में हुए आक्रमण के बाद बगदाद में यह फीफा का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होने वाला था लेकिन देश के उत्तर में स्थित इरबिल शहर पर रविवार के मिसाइल हमले के बाद फीफा और एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने शनिवार को इसे रियाद में खेले जाने की घोषणा की।