IRCTC का बंपर ऑफर! मात्र 15 हजार में करें Goa की सैर, इस Rail Tour Package में सब कुछ मिलेगा

By दिव्यांशी भदौरिया | May 26, 2026

घुमक्कड़ लोग घूमने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। क्या आप भी जून में गोवा जाने का प्लान कर हैं, तो यह लेख आपके लिए है। भारतीय रेलवे ने गोवा का टूर पैकेज लाइव किया है। गौरतलब है कि हम कहीं जाते हैं तो होटल, घूमने के लिए टिकट और न जाने कितनी व्यवस्था करनी पड़ती है। वहीं, आप IRCTC के टूर पैकेज को बुक करते हैं, तो आपको होटल, खाना और कैब की कोई टेंशन नहीं होगी। बिना किसी चिंतन के आराम से गोवा को एन्जॉय कर सकते हैं। गोवा सुंदर बीच और नाइट लाइफ के लिए जाना जाता है। तो चलिए आपको बिना देर किए इस टूर पैकेज की जानकारी देते हैं। 

गोवा टूर प्लान

  - IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआत चंड़ीगढ से हो रही है, जिसका मतलब है कि आप चंड़ीगढ़ से यात्रा कर सकते हैं।

 - यह पैकेज 5 रात और 6 दिन का है।

 - इस पैकेज की शुरुआत 30 जून से हो रही है, जिसके बाद से आप हर शनिवार को यात्रा के लिए जा सकते हैं। 

 - इस पैकेज की टिकट आप बुक कर सकते हैं लेकिन यात्रा की शुरुआत हर शनिवार से ही होगी।

 - आपको ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी, जिसका सीधा मतलब यह है कि 6 दिनों में आपके आने-जाने के 2 दिन ट्रेन में जाएंगे।

 - इस पैकेज का नान  CHANDIGARH TO GOA RAIL TOUR PACKAGE है। इसको सर्च करके आप सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

 - गोवा पहुंचते ही आपको रेलवे स्टेशन से होटल और हर दिन अलग-अलग जगह घूमने के लिए कैब दी जाएगी।

जाने पैकेज फीस

 - अगर आप 3AC कोच से सफर कर रही हैं, तो 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति फीस 19,405 रुपये है।

 - 3 लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 18,595 रुपये है।

 - अगर आप स्लीपर कोच में सफर करते हैं, तो 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 15,100 रुपये है।

 - 3 लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 14,290 रुपये है।

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

 - 3AC/SL श्रेणी की आने-जाने की टिकट का खर्च पैकेज फीस के अंदर ही शामिल है।

 - इसी के साथ पिक और ड्रॉप की सुविधा मिलेगी।

 -  इस पैकेज में आपको बोट क्रूज में भी जाने का मौका मिलेगा।

  - गोवा में 3 रातों के लिए होटल मिलेगा।

  - 3 दिनों तक नाश्ता मिलेगा और बाकी लांच और डिनर के लिए पैसे देने पड़ेंगे।

 - जो इस पैकेज में शामिल नहीं, उसके पैसे देने होंगे।

 - किसी भी टूरिस्ट प्लेस पर फीस लगती है, तो आपको ही पैसे दोन पड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

प्रयागराज के अरैल में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, 7 घायल

हल्द्वानी मामले में राहुल गांधी पर एफआईआर का कानूनी तरीके से जवाब देगी कांग्रेस: कुमारी सैलजा

जी20 बैठक में भाग लेने अमेरिका के एशविल पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Bahula Chaturthi 2026: संतान की सुख-समृद्धि के लिए इस दिन रखें व्रत, जानें Muhurat और पूजन विधि