IRCTC का शानदार Gujarat Tour Package, सिर्फ 20 हजार में घूमें Ahmedabad और Kevadia

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 23, 2026

घुमक्कड़ लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, IRCTC ने यात्रियों के लिए टूर पैकेज की शुरुआत की है। अब अप्रैल के महीने में गुजरात घूमने के लिए इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। ट्रैवलिंग के शौकीन लोग अब IRCTC के इस पैकेज के जरिए गुजरात टूर कर सकते हैं। इस पैकेज की खासियत यह है कि इसमें आपको स्लीपर और एसी कोच में टिकट बुकिंग ऑप्शन मिलेगा। खासतौर पर आपको अप्रैल में ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रही होगी, लेकिन आप इस टूर पैकेज बुक करती है, तो आपको ट्रेन में आसानी से सीट उपलब्ध हो जाएगी। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं इस पैकेज के फायदे।

  - इस पैकेज की शुरुआत मुंबई से हो रही है।

  - यह 4 रात और 5 दिनों का टूर पैकेज है।

 - आपको बता दें कि, 25 मार्च से इस पैकेज की शुरुआत हो रही है, जिसके बाद से आप हर बुधवार को इसके लिए टिकट बुक कर सकते हैं। 

- इस पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा दी जाएगी।

 - इस पैकेज का नाम KEVADIA WITH AHMEDABAD & AMBAJI DARSHAN EX MUMBAI है। गूगल पर पैकेज का नाम सर्च करके आपको सारी जानकारी मिल जाएगी।

- इस पैकेज के जरिए आपको अहमदाबाद और वडोदरा घूमने का अवसर मिलेगा।

 इसे भी पढ़े: Statue of Unity देखने का शानदार मौका, IRCTC लाया Ahmedabad का यह सस्ता Holiday Package

 कितनी है पैकेज फीस?

 - अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 46845 रुपये है। वहीं, अगर आप परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज फीस कम है।

 - 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 25680 रुपये है।

 - 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 20960 रुपये है।

 - इसके साथ ही बच्चों के लिए पैकेज फीस 19545 रुपये है।

 - आप इस पैकेज को भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

- इस पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी।

- सीसी और ईसी कोच में टिकट बुक करने का ऑप्शन मिल रहा है।

 - सड़क परिवहन एसी वाहन की सुविधा मिलेगी, जिसमें समूह के अनुसार बैठने की सुविधा मिलेगी।

 - होटल में ठहरना- अहमदाबाद में 2 रातें और वडोदरा में 2 रातें।

 - इस पैकेज में च्यू ऑफ यूनिटी के प्रवेश टिकट शामिल नहीं हैं, आपको अलग से पैसे देने होंगे।

प्रमुख खबरें

Ayodhya राम मंदिर चंदा विवाद: SIT रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद FIR की तैयारी, जल्द हो सकती हैं गिरफ्तारियां

Delhi Court का साफ संदेश: देर रात Call करने वाली महिला गलत नहीं, प्राइवेसी अहम

Ramayana Exclusive Preview: रणबीर-यश ने 150 कंटेंट क्रिएटर्स को दिखाई 15 मिनट की झलक, इंटरनेट पर मचाया तहलका

बेअदबी कानून पर Akal Takht का बड़ा एक्शन, Punjab के 78 MLAs और मंत्रियों को 29 जून को किया तलब