IRCTC की 'श्री रामायण यात्रा': Ayodhya से Rameswaram तक, एक ही Tour में होंगे प्रभु राम के दर्शन

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 18, 2026

आजकल घूमने के लिए कहीं ट्रिप पर जाना हर किसी पहली पसंद बन गई है। पहाड़ों व समुद्र तट के अलावा, आज के समय में आध्यात्मिक पर्यटन काफी तेजी से बढ़ रही है। आस्था के तहत लोग धार्मिक स्थलों पर प्रभु के दर्शन के लिए जा रहे हैं। आपको बता दें कि, । हमारे देश में करीब 4.5 लाख से भी ज्यादा ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं। वहीं, आयोध्या, काशी, ऋषिकेश, अमृतसर और तिरुपति जैसे पवित्र शहरों की ओर हर साल दुनियाभर से करोड़ों लोग आते हैं। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे भारतीय रेलवे ने बेहद ही खास और आध्यात्मिक टूर पैकेज की शुरुआत की है। IRCTC ने 'श्री रामायण यात्रा' स्पेशल टूर पैकेज जारी किया है, जिसमें भारत और नेपाल में फैले भगवान राम के जीवन से जुड़े अहम स्थालों के दर्शन कराए जाएंगे।

टूर पैकेज में क्या-क्या है

 - आपको इस टूर पैकेज में 'भारत गौरव डीलक्स एसी' ट्रेन में सफर करने का मौका मिलेगा।

 - यात्रियों के बजट व सुविधा के अनुसार, फर्स्ट (1AC), सेकंड (2AC) और थर्ड (3AC) एसी कोच दिए गए हैं। 

  - इस ट्रेन में एक मॉर्डन किचन और दो शानदार रेस्टोरेंट शामिल है। वहीं, सफर की थकान मिटाने के लिए फुट मसाजर, नहाने के लिए शॉवर क्यूबिकल और सेंसर वाले हाईटेक वॉशरूम की सुविधा भी मिलेंगी।

 - यात्रियों के सुरक्षा के लिए हर कोच में सीसीटी कैमरा लगे होंगे और सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती रहेगी।

दिल्ली से नेपाल और रामेश्वरम तक का रूट

- अयोध्या और आस-पास की जगहें: इस यात्रा की शुरुआत रामलला की नगरी अयोध्या से होगी। यहां पर राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी और राम की पैड़ी के दर्शन होंगे। इसके बाद यात्री नंदीग्राम जाकर भरत-हनुमान मंदिर और भरत कुंड देखेंगे।

 - नेपाल के दर्शन: बिहार के सीतामढ़ी पहुंचने के बाद, यात्रियों को सड़क मार्ग से सीधे नेपाल के जनकपुर ले जाया जाएगा। यहां पर माता सीता का जन्मस्थान (जानकी मंदिर), धनुष धाम मंदिर और परशुराम कुंड घुमाया जाएगा।

 - उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख घाट और मंदिर: इस यात्रा के दौरान बक्सर में राम रेखा घाट और रामेश्वर नाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन, भव्य गंगा आरती के साथ तुलसी मानस मंदिर और संकट मोचन मंदिर भी देखे जाएंगे। प्रयागराज में त्रिवेणी संगम और भारद्वाज आश्रम की यात्रा शामिल है। वहीं उत्तर प्रदेश के सीतामढ़ी स्थित सीता समाहित स्थल, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट में सती अनुसुइया मंदिर, राम घाट और गुप्त गोदावरी जैसे प्रमुख स्थान भी इस टूर का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे।

-दक्षिण की ओर प्रस्थान: उत्तर भारत के बाद ट्रेन महाराष्ट्र के नासिक (पंचवटी और त्र्यंबकेश्वर) जाएगी। इसके बाद कर्नाटक के हम्पी ( विट्ठल मंदिर, अंजनाद्रि हिल) से लेकर यह यात्रा तमिलनाडु के रामेश्ववरम (रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी) तक पहुंचेगी।

कितना है इस टूर का खर्च?

  - अगर आप थर्ड एसी (3AC) बुक करते हैं तो आपको: ₹1,14,100 प्रति व्यक्ति। (अगर तीन लोग एक साथ बुकिंग करते हैं, तो यह खर्च थोड़ा कम होकर ₹1,11,630 प्रति व्यक्ति हो जाएगा)।

  - सेकंड एसी (2AC): ₹1,51,225 प्रति व्यक्ति।

 - फर्स्ट एसी (1AC): ₹1,64,940 प्रति व्यक्ति।

प्रमुख खबरें

Delhi Rain: पहले धूल के गुबार ने ढका आसमान, फिर झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Sensex में 900 अंकों का जबरदस्त उछाल, इन Stocks ने कराई Investors की बंपर कमाई

Sunrisers का बड़ा फैसला! Pat Cummins बाहर, अब Team की कमान संभालेंगे Ishan Kishan

Chaitra Navratri 2026 Vrat: पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, मां दुर्गा हो सकती हैं नाराज