IRCTC Northeast Package: अब किस्तों में चुकाएं पैसे, मुंबई से Gangtok-Darjeeling ट्रिप में Flight और Guide भी शामिल

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 22, 2026

धुमक्कड लोग घूमने के लिए अक्सर कहीं न कहीं प्लान बनाते रहते हैं। अगर आप भी अगस्त महीने में सुकून वाली जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, IRCTC लेकर आया है, गंगटोक-दार्जिलिंग का टूर पैकेज। आइए आपको इस ट्रिप की सारी जानकारी शेयर करते हैं।

इस पैकेज में सिक्किम की मनमोहक राजधानी, गंगटोक ले जाया जाएगा। यह शहर अपने बौद्ध मठों और क्लीननेस के लिए लोकप्रिय है। यहां पर कंचनजंगा पर्वत की बर्फीली चोटियों का नजारा देखने लायक होता है।

क्या है फ्लाइट का शेड्यूल?

इस पैकेज के जरिए आपको इंडिगो एयरलाइंस से होने वाली यह ट्रिप मुंबई से शुरु होगी-

-जाने का समय: मुंबई से सुबह 07:35 बजे फ्लाइट उड़ेगी और 10:50 बजे बागडोगरा पहुंचेगी।

-वापसी का समय: बागडोगरा से सुबह 11:30 बजे फ्लाइट मिलेगी, जो दोपहर 14:20 बजे आपको मुंबई वापस पहुंचाएगी।

 पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

 - IRCTC के इस पैकेज में मुंबई से बागडोगरा तक आने-जाने का फ्लाइट टिकट।

 - पूरा शहर घूमने के लिए आपको कैब की सुविधा मिलेगी।

 - यहां पर रहने के लिए अच्छे क्वालिटी के होटल।

 - इतना ही नहीं, भोजन की व्यवस्था भी शानदार मिलने वाली है।

 - इस टूर पैकेज में सहायता के लिए एक गाइड/एस्कॉर्ट मौजूद रहने वाला है।

कितना है टूर पैकेज का खर्च?

बता दें कि, इस ट्रिप के लिए प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 56,200 रुपये है। वहीं, कीमत में लोगों के संख्या के हिसाब से है-

 -अगर आप सोलो ट्रेवल करने जा रहे हैं, तो 71,500 रुपये देने होंगे।

 - दो लोगों के साथ (एक रूम में):  56,800 प्रति व्यक्ति।

 - तीन लोगों के साथ (एक रूम में): 56,200 प्रति व्यक्ति।

 - बच्चों का किराया (5-11 साल, बिना बेड के)- 37, 900 रुपये

 - छोटे बच्चे (2-5 साल, बिना बेड के)- 22, 800 रुपये

किस्तों में पैसे दें सकते हैं

यदि आप एक साथ पूरा पैसा नहीं दे सकते हैं, तो आईआरसीटीसी ने इसका भी समाधान निकाला है। ऑनलाइन बुकिंग करते समय आप 'पार्ट-पेमेंट' का ऑप्शन को चूज कर सकते हैं। वहीं, शुरुआती पैकेज की कुल कीमत 30% भुगतान करना है। बाकी का बचा हुआ 70% पैसा आप बाद में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप irctctourism.com पर जाकर जरुरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन