अब IRCTC के रसोई घरों से मिलेगा प्रमाणित शाकाहारी भोजन, इन सबका रखा जाएगा पूरा ध्यान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2021

नयी दिल्ली| आईआरसीटीसी ने धर्मस्थलों को जाने वाली ट्रेनों के लिए शाकाहारी भोजन पकाने, ढुलाई और उसके भंडारणकी प्रकिया के प्रमाणन के लिए सोमवार को भारतीय सात्विक परिषद (एससीआई) के साथ हाथ मिलाया है।रेलवे की इस खानपान शाखा ने अपने मूलभूत रसोईघरों का तीसरे पक्ष को ऑडिट का निमंत्रण दिया है ताकि वहां ऐसे भोजने को पकाने में शाकाहारी माहौल सुनिश्चित हो।

झा ने कहा, ‘‘ इसका अनिवार्य तौर पर मतलब यह नहीं है कि मांसाहारी भोजन पकाने एवं परोसने में कोई पाबंदी होगी। यह प्रमाणन बस वर्तमान मानकों के प्रमाणन की दिशा में एक कदम है जिसके तहत शाकाहारी भोजन पकाये जाते हैं एवं परोसे जाते हैं।’’एससीआई की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि एनजीओ ने सात्विक प्रमाणन योजना एवं दुनिया की पहली यात्री ऑडिट मॉड्यूल शुरू किया।

इसे भी पढ़ें: वित्त वर्ष के पहले छह महीने में 52 लाख से अधिक प्रतीक्षा सूची वाले यात्री नहीं कर सके ट्रेन यात्रा’

 उसने यह भी कहा कि इसकी शुरुआत दिल्ली और कटरा के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस से की गयी है और बाद में 18 अन्य ट्रेनों में इसका विस्तार किया जाएगा। यह मुख्य तौर पर धर्मस्थलों वाली ट्रेनों के लिए होगा।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप