Singapore Malaysia Trip: सिंगापुर मलेशिया की सैर का सुनहरा मौका, जानें क्या है irctc के पैकेज में

By सूर्या मिश्रा | Jan 07, 2023

आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है जिसमें आप 7 दिनों के लिए मलेशिया और सिंगापुर घूमने का आनंद ले सकते हैं,जानते हैं और क्या खास है इस टूर पैकेज में

आईआरसीटीसी की जानकारी
आईआरसीटीसी के ट्वीट के मुताबिक टूर की शुरुआत 18  जनवरी को होगी, यात्रा में सबसे पहले पर्यटकों को दिल्ली से क्वालालम्पुर ले जाया जायेगा, जहां क्वालालम्पुर के खूबसूरत स्थानों की सैर कराई जाएगी। इस पैकेज में आने-जाने की हवाई यात्रा,होटल का किराया, खाने पीने का खर्च लंच डिनर ब्रेकफास्ट, वीजा का खर्च आईआरसीटीसी वहन करेगी।            
 
टूर पैकेज की डिटेल्स   
यात्रा 23 जनवरी 2023 को दिल्ली एयर पोर्ट से शुरू होगी, यात्रा की शुरुआत सुबह 10:5 मिनट पर होगी  6 दिन और 7 रात की इस जर्नी में आपको लंच, ब्रेकफास्ट, और डिनर फ्री मिलेगा।   

पैकेज का खर्च
सिंगल व्यक्ति का कुल खर्च 1,35, 000 रूपये है। अगर आपके साथ ५ से 11 साल का बच्चा है तो बेड के साथ कुल खर्च 1,03,700  रुपये है। 5 से 11 साल के बच्चे का किराया बिना बेड के 92,200 रुपये है। यदि आप कम्फर्ट क्लास में डबल या ट्रिपल बुकिंग करते हैं तो प्रति व्यक्ति कुल खर्च 1,15, 500 रुपये होगा।   

कैसे कराएं बुकिंग      
इस पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctc.tourism.com से ऑनलाइन करा सकते हैं, इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र और क्षेत्रीय और स्थानीय कार्यालयों से भी करा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Ladakh में नई Excise Policy वापस ली गई, प्रशासन ने शराब दुकानों के दावों का किया खंडन

भारतीय बैंक ग्राहकों के फोन हैक करने के लिए तकनीकी टूल किराए पर दे रहा Mr Robot सिंडिकेट

Bigg Boss 20: ScoutOP विवाद के बीच Isha Rikhi ने लव गिल का किया समर्थन, बोलीं- चरित्र हनन की जगह सहानुभूति की जरूरत

Smiling Depression में चेहरे की मुस्कान के पीछे छिपा होता है दर्द, पहचानें ये लक्षण