इरडा ने एसबीआई लाइफ पर लगाया चार करोड़ का जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने नियामकीय नियमों के उल्लंघन के लिए एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इरडा के आदेश में कहा गया है कि जीवन बीमा कंपनी को आदेश मिलने के 45 दिन के भीतर शेयरधारकों के खाते से जमा कराना होगा। 

इसमें कहा गया है कि इस आदेश को एसबीआई लाइफ के निदेशक मंडल के समक्ष आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। इस बैठक के ब्योरे की प्रति उपलब्ध करानी होगी। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने बयान में कहा कि प्राधिकरण ने 23 नवंबर, 2017 से तीन नवंबर, 2017 के दौरान कंपनी का आनसाइट निरीक्षण किया। 

प्रमुख खबरें

Edible Oil: आयात शुल्क में कटौती से खाद्य तेल-तिलहन के दाम घटे, सरसों रही मजबूत

UNGA में Sergey Lavrov ने Germany की तनाव घटाने की अपील ठुकराई

बिहार के Piyush Jha का नवाचार: अपशिष्ट जल शोधन प्रणाली को UNDP से मिली मान्यता

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में Jharkhand CID ने 3 अभ्यर्थियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार