अपने परिवार के लिए इतनी दौलत छोड़कर दुनिया से हमेशा के लिए चले गये इरफान खान

By रेनू तिवारी | May 05, 2020

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर इरफान खान ने 29 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान खान के यूं दुनिया से चलें जाने से पूरे बॉलीवुड में मातम सा पसरा है। इरफान खान ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से कम समय में लोगों के दिल में एक अलग जगह बना दी। बॉलीवुड अभिनेता हमेशा लीक से हट कर फिल्में करना पसंद करते थे। उनकी फिल्मों में एक सीख और संदेश होता था। इरफाम खान की फिल्म सिनेमाघर से निकलने के कई हफ्तों बाद तक याद रहती थी। फिल्म मदारी, पीकू, पान सिंह तोमर, लंच बॉक्स, तलवार, रोग, हालिस, करवां, हिंदी मीडियम जैसी फिल्में करके उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग जगह बनाई थी।

इरफान खान के साथ हर कोई काम करना चाहता था। फिल्म इंडस्ट्री में लोग उन्हें बहुत प्यार करते थे। इरफान एक अच्छे अभिनेता के साथ साथ एक अच्छे इंसान भी थे। जिस तरह से इरफान खान के दुनिया से चलें जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी उससे ये साबित हुआ कि इरफान खान ने केवल एक समुदाय के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के चहते थे। इरफान खान को बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इरफान खान 54 साल के थे। उन्हें 2 साल पहले ही पता चला था कि उन्हें कैंसर है। ये कैंसर काफी खतरनाक था। इरफान ने लंदन में अपनी बीमारी का इलाज करवाया और फिर 2 साल बाद भारत लौटे। भारत लौटने के बाद उन्होंने फिल्म अंग्रेजी मीडियम की जिसे 24 मार्च 2020 सिनेमाघर में रिलीज किया गया। 

 

इसे भी पढ़ें: लंबे समय बाद सुपरस्टार जितेन्द्र करने जा रहे हैं एक्टिंग में वापसी, जानें किस फिल्म में आएंगे नजर

अब इरफान खान इस दुनिया में नहीं हैं। इरफान खान का कोई सिनेमा का बहुत ही स्ट्रोंग बैकग्राउंड भी नहीं रहा हैं। उन्होंने जो कमाया वो अपने दम पर कमाया है। मीडिया रिपॉर्ट में सामने इरफान खान की संमपत्ति से जुड़ी कुछ चीजें सामने आयी हैं। माना जा रहा है इरफान खान अपने पीछे अपने परिवार के लिए 324 करोड़ की संमपत्ति छोड़कर गये हैं। लंबे समय तक इरफान के इलाज में भी काफी खर्च हुआ था। उन्होंने इस खतरनाक बीमारी का इलाज लंदन में करवाया था।

इरफान खान एक दमदार अभिनेता थे उन्हें निर्माता मुंह मागी फीस देते थे। कहते हैं कि उन्हें एक फिल्म के लिए 15 करोड़ मिलते थे। इसके अलावा उन्होंने ने हॉलीवुड की भी कई शानजार फिल्में की हुई थी। विज्ञापन और इवेंट की उनके पास लाइन लगी होती थी। फिल्म के शेयर में भी कई बार उनका हिस्सा होता था। इरफान खान का एक मुंबई में एक आलिशान फ्लैट है। इरफान खान भले ही कम उम्र में दुनिया से चले गये लेकिन वह अपने पीछे अपनी पत्नी सुपाता सिकंदर और दो बच्चों के लिए काफी कुछ छोड़कर गये हैं।

प्रमुख खबरें

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

ISRO ने GSLV रॉकेट से NVS-03 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा, NavIC को मिलेगी मजबूती

Delhi Weather: बारिश से लुढ़का पारा, 75 साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज

Foreign Secretary Vikram Misri ने कहा, कुछ देश आतंकवाद को नीति के साधन के तौर पर साध रहे