कैंसर के इलाज के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे इरफान खान ने शेयर किया पोस्ट

By Renu Tiwari | Apr 03, 2019

मुम्बई। न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का एक साल से अधिक समय से इलाज करा रहे अभिनेता इरफान खान ने बुधवार को अपनी सेहत के बारे में जानकरी देते हुए अपने प्रशंसकों का, इस संकट के समय उनके साथ खड़े रहने के लिए दिल से शुक्रिया अदा किया। बीमारी के चलते लंबे समय से सार्वजनिक जीवन से दूर रहे अभिनेता इरफान एक दिन पहले ही मुम्बई हवाईअड्डे पर नजर आए थे।

इरफान ने ट्विटर पर कहा,“ शायद जीतने की चाह में कहीं ना कहीं हम भूल जाते हैं कि किसी का प्यार मिलना कितना जरूरी है। अतिसंवेदनशील समय में, हमें इसका एहसास होता है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘मैं आपके असीम प्यार एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं। इसलिए मैं आपके पास वापस आया हूं ताकि दिल से आपका शुक्रिया अदा कर सकूं।’’

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता ने पांच मार्च 2018 को अपनी बीमारी के बारे में पहली बार जानकारी देते हुए कहा था कि उन्हें एक ‘‘दुर्लभ बीमारी’’ हुई है। इसके बाद वह इलाज के लिए देश से बाहर चले गए थे। पिछले साल अक्टूबर में उनके प्रवक्ता ने बताया था कि इरफान दीपावली के बाद देश लौटेंगे। इरफान के प्रतिनिधि ने उनके जल्द ही ‘हिन्दी मीडियम 2’ फिल्म की शूटिंग शुरू करने की खबरों को भी खारिज कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: अब अपनी खुद की Biopic बनाएंगी कंगना

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal