एयरपोर्ट पर इरफान पठान के साथ हुआ बुरा बर्ताव! ट्वीट कर बताई अपनी पीड़ा, पत्नी-बच्चों को भी होना पड़ा परेशान

By अंकित सिंह | Aug 25, 2022

क्रिकेट प्रेमियों को भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को एशिया कप में होने वाले टी20 मुकाबले का इंतजार है। इसके लिए कमेंट्री टीम दुबई भी पहुंचने वाली है। हालांकि, कमेंट्री टीम की हिस्सा और भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इरफान पठान के साथ एयरपोर्ट पर बदसलूकी की खबर आई है। इस बात की जानकारी खुद इरफान पठान की ओर से ट्वीट कर दी गई है। इरफान पठान का दावा है कि एक एयरलाइन के द्वारा किए गए बुरे बर्ताव की वजह से उन्हें और उनके परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बुकिंग कंफर्म होने के बावजूद हमें एयरपोर्ट पर डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसको लेकर उन्होंने एयरलाइम विस्तारा से शिकायत की है। उन्होंने पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

इसे भी पढ़ें: Asia Cup 2022: वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया का कोच बनाया गया, BCCI ने ट्वीट कर दी जानकारी

इरफान पठान की शिकायत का विस्तारा ने भी संज्ञान लिया है। इरफान पठान के ट्वीट का जवाब विस्तारा ने दिया है। इरफान पठान के साथ हुए बर्ताव पर विस्तारा ने चिंता व्यक्त की। अपने ट्वीट में विस्तारा ने लिखा कि हम आपके अनुभव के बारे में सुनकर बहुत चिंतित है और प्राथमिकता के आधार पर घटना की जांच कर रहे हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया अपने संपर्क विवरण और आप से जुड़ने का सुविधाजनक समय साझा करें। इरफान पठान के इस ट्वीट पर आकाश चोपड़ा ने भी रिएक्ट किया है। आकाश चोपड़ा ने लिखा कि हाय एयर विस्तारा, आपसे इस तरह की उम्मीद नहीं थी। 

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द