Asia Cup 2022: वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया का कोच बनाया गया, BCCI ने ट्वीट कर दी जानकारी

V Laxman
ANI
अभिनय आकाश । Aug 24 2022 7:46PM

बीसीसीआई ने जानकारी देते हुए बताया है कि वीवीएस लक्ष्मण यूएई में खेले जाने वाले आगामी एसीसी एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया के लिए अंतरिम मुख्य कोच होंगे।

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण 2022 एशिया कप के लिए दुबई में टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ टीम के साथ एशिया कप 2022 के लिए दुबई रवाना होने वाले थे, लेकिन इससे पहले उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद उन्होंने टीम के साथ यात्रा नहीं की। क्रिकबज के अनुसार, जब तक द्रविड़ राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं हो जाते, लक्ष्मण टीम के हेड कोच की भूमिका संभालेंगे। बीसीसीआई ने जानकारी देते हुए बताया है कि वीवीएस लक्ष्मण यूएई में खेले जाने वाले आगामी एसीसी एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया के लिए अंतरिम मुख्य कोच होंगे।

इसे भी पढ़ें: मुंबई के घाटकोपर में रेलवे पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान बनाया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोविड निगेटिव आने के बाद राहुल द्रविड़ टीम के साथ जुड़ जाएंगे। राहुल के संयुक्त अरब अमीरात जाने पर लक्ष्मण स्वदेश लौट सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि लक्ष्मण के कोचिंग स्टाफ के सदस्य भारत लौट आए हैं क्योंकि द्रविड़ के स्टाफ के कोच यूएई में हैं। एशिया कप 2022 सीजन का आगाज शनिवार (27 अगस्त) को होगा। यह टूर्नामेंट श्रीलंका की मेजबानी में यूएई में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान ग्रुप-ए में हैं।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़