सिमी सिंह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! नंबर 8 पर वनडे शतक बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

By निधि अविनाश | Jul 17, 2021

आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का मैच काफी मनोरंजक से भरा रहा। दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड को 70 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज को 1-1 से ड्रॉ कराने में भी सफल रही है। आयरलैंड 347 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 276 रन बनाकर ही आउट हो गई। इसी बीच सीरीज के तीसरे वनडे में नंबर 8 आइरिश बल्लेबाज सिमी सिंह ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। पंजाब में जन्मे सिमी सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबेज बन गए है।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक पर छाया कोरोना का कहर, कोविड-19 का पहला केस आया सामने

लोरकन टकर के रनआउट होने के बाद सिमी बल्लेबाजी करने आए थे। बता दें कि इस मनोरंजक मैच में सिमी ने आयरलैंड को लक्ष्य के करीब ले जाने की पूरी कोशिश की। कर्टिस कैंपर के अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। सिमी 91 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद रहे, इस प्रक्रिया में सिमी ने 14 चौके लगाए। गौरतलब है कि, इससे पहले केन्या के थॉमस ओडोयो के नाम एक वनडे पारी में आठवें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रहा है। वहीं ओडोयो ने 2006 में बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच में 84 रन बनाए थे।

प्रमुख खबरें

ISSF World Championship: 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में चूकीं Manu Bhaker, नहीं मिला ओलंपिक कोटा

Rajasthan Congress चीफ Govind Singh Dotasra बोले, विपक्ष के सवालों से बच रहे CM भजनलाल

युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा 1857 Shaheed Smarak, Amit Shah ने Ambala में किया नमन

Adani Ports का यूरोप में विस्तार, 2.56 अरब यूरो में Evos BV की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी