अभी हम जिंदा हैं...मौत की अफवाहों पर कॉफी की चुस्की लेते हुए बोले नेतन्याहू- चाहो तो ऊंगलियां गिन लो

By अभिनय आकाश | Mar 16, 2026

इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर फैल रही अपनी मौत की अफवाहों और 6 उंगलियों वाले दावे का मजाक उड़ाते हुए इन खबरों को पूरी तरह झूठा बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विडियो साझा किया, जिसमें दोनों हाथ दिखाकर स्पष्ट किया कि उनके हाथों में सामान्य रूप से 5-5 उंगलिया है। विडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'वे कहते है कि क्या मैं हू?' जंग के बीच अफवाह फैलने लगी थी कि नेतन्याहू की मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर पिछले एक सप्ताह से नेतन्याहू की सार्वजनिक रूप से अनुपस्थिति को लेकर अटकलें तेज थीं, खासकर तब जब एक वीडियो सामने आया जिसमें नेतन्याहू के हाथ में छह उंगलियां दिखीं। इस वीडियो ने अमेरिका-इजराइल के 28 फरवरी के संयुक्त हमले और ईरान की तीव्र प्रतिक्रिया के बीच खाड़ी क्षेत्र में फैले युद्ध की पृष्ठभूमि में नयी बहस और अफवाहों को हवा दे दी।

इसे भी पढ़ें: SAVE America Act Explained:अमेरिका में ट्रंप का SIR, क्यों मचा है इस पर सियासी घमासान, जानें हर सवाल का जवाब

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बाहर जाने की इच्छा रखने वाले लोगों को कोई संदेश देना चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री ने आगाह किया कि वे ताजी हवा के लिए बाहर जा सकते हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षित आश्रयों के पास ही रहना चाहिए। नेतन्याहू ने कहा कि आप (इजराइल) जिस तरह हमारे साथ खड़े हैं, वह अद्भुत है। यह मुझे ताकत देता है-सरकार को, सेना को, मोसाद (इजराइल की खुफिया एजेंसी) को। हम कुछ ऐसे काम कर रहे हैं जिन्हें मैं अभी साझा नहीं कर सकता। आज भी हम ईरान पर बहुत सख्ती से वार कर रहे हैं।” यह वीडियो उस समय आया है जब दिन में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि वह इजराइल के प्रधानमंत्री को ढूंढ़ निकालेगा।

इसे भी पढ़ें: US-Israel-Iran War Day 10 Updates: तेहरान के ऑयल रिजर्व और इंफ्रास्ट्रक्चर को इजरायल ने हमलों से दहलाया, जहरीले धुएं के रिसाव से कैंसर का खतरा मंडराया

पूर्व सीआईए प्रमुख और सेवानिवृत्त जनरल डेविड पेट्रेयस ने कहा है कि अमेरिका को पहले से ही इस बात की जानकारी थी कि इस्त्राइल ईरान पर हमला करने की योजना बना रहा है। अमेरिका ने ईरान पर पहले हमला इसलिए किया ताकि उसकी सैन्य क्षमता कमजोर हो जाए और वह इस्त्राइली हमले का प्रभावी ढंग से जवाब न दे सके। इस बयान से अमेरिकी विदेश मत्री मार्को रुबियो की पहले की टिप्पणी को भी बल मिलता है। रुबियो ने कहा था कि अमेरिका को खुफिया जानकारी मिली थी कि इस्त्राइल जल्द ही ईरान पर हमला करने वाला है और इसके बाद ईरान US ठिकानो पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है। इसी के चलते US ने पहले ही सैन्य कार्रवाई का फैसला किया।  

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत