नए गृह मंत्री के नाम से विपक्ष में मची खलबली, क्या अमित शाह को मिलने वाली है वित्त मंत्रालय की कमान?

By अभिनय आकाश | Jun 10, 2024

मोदी 3.0 का शपथ ग्रहण हो चुका है और हर कोई इस बात का इंतजार कर रहा है कि नरेंद्र मोदी किसे फर्स्ट डाउन उतारेंगे। 2014 से 2019 के पोर्टफोलियो डिस्ट्रिब्यूशन में भी सीसीएस के अंदर कई चेहरों को बदला गया था। कई मंत्रियों के चेहरे बदले गए थे और उनके विभाग बदले गए थे। ऐसे में 2024 के पीएम अपने मंत्रिमंडल के गठन में कई चेहरों को बदल सकते हैं। माना जा रहा है कि सीसीएस में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। जेपी नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वो अगर मंत्री बने हैं तो उनको कोई कद्दावर पोर्टफोलियो ही दिया जाएगा। उन्हें सीसीएस में रखा जा सकता है। सीसीएस में इक्वेशन के हिसाब से अमित शाह को वित्त मंत्री की कमान मिल सकती है। इसके साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), एसएफआईओ (SFIO) जैसी प्रमुख जांच एजेंसियां ​​शाह के अधीन हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री Modi का कैबिनेट पर मंथन शुरू, S Jaishankar और Shivraj Singh के नाम पर हुई गहन चर्चा

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री Modi का कैबिनेट पर मंथन शुरू, S Jaishankar और Shivraj Singh के नाम पर हुई गहन चर्चा

 

शाह के वित्त मंत्रालय संभालने के पीछे वजह?

आपको बता दें कि जब पूर्व बीजेपी नेता और वित्त मंत्री अरुण जेटली बीमार थे। उन्होंने उस वक्त पीएम मोदी से निर्मला सीतारमण को अगला वित्त मंत्री बनाने का अनुरोध किया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तब प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी इच्छा पूरी की थी और सीतारमण को ये कमान मिली। हालांकि पीएम मोदी की वित्त मंत्री के रूप में पहली पसंद हमेशा से अमित शाह ही थे। इतना ही नहीं जब मोदी गुजरात के सीएम थे तो शाह ने वित्त मंत्री के रूप में कार्य संभाला था।  

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में अग्निवीरों के लिए बनेगा रोजगार सेल, सेना से लौटने के बाद मिलेगी नौकरी में मदद

आपने युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुँचाया: NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा पलटवार

NEET पेपर लीक और शिक्षा संकट पर कांग्रेस आक्रामक, Randeep Surjewala ने राज्यसभा में दिया नियम 267 के तहत नोटिस

Assam Flood Updates | असम में बाढ़ का तांडव चौबीस घंटे में 10 लोगों की मौत, शिवसागर और जोरहाट में सबसे ज़्यादा तबाही