रैपर Akala को डेट कर रही है Angelina Jolie? सूत्र ने किए कई खुलासे, अभिनेत्री के डेटिंग नियमों के बारे में भी बताया

By एकता | Oct 30, 2024

हॉलीवुड गलियारों में अभिनेत्री एंजेलिना जोली और रैपर अकाला के रिश्ते में होने की अफवाहें उड़ रही हैं। दोनों को लंबे समय से साथ में घूमते देखा जा रहा है। हाल ही में, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अभिनेत्री और रैपर ने लंदन के एक होटल में साथ समय बिताया था। अब अभिनेत्री से जुड़े एक करीबी सूत्र ने दावा किया है कि वह फिर से डेटिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। बता दें, एंजेलिना का हाल ही में अभिनेता ब्रैड पिट से तलाक हुआ है। दोनों का तलाक अच्छी परिस्थितयों में नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें: अरे हो जाएगा, कर लेंगे.... Hollywood में नहीं चलता है Bollywood वाला जुगाड़, Priyanka Chopra ने किया खुलासा

एंजेलिना के डेटिंग नियमों के बारे में पूछे जाने पर सूत्र ने बताया कि बच्चे पहले आते हैं। वह भी चाहती है कि कोई उसे लुभाए। ब्रैड से तलाक के लिए अर्जी देने के बाद से एंजी ने बहुत कुछ झेला है। वह किसी भी चीज़ में जल्दबाजी नहीं करना चाहती। वह चाहती है कि कोई उसे लुभाए और उसका दिल जीत ले।

इसे भी पढ़ें: Liam Payne की मौत के सदमे से उबर नहीं पा रही हैं गर्लफ्रेंड Kate Cassidy, सिंगर के नाम लिखा इमोशनल नोट, कहा- शादी करने वाले थे

एंजेलिना जोली के छह बच्चे हैं। इनमें से तीन को अभिनेत्री ने ब्रैड पिट से शादी करने से पहले गोद लिया था। एंजेलिना और ब्रैड ने 2005 में मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ के सेट पर मुलाकात के बाद डेटिंग शुरू की थी। 2014 में दोनों ने शादी की, लेकिन दो साल बाद ही दोनों की राहें अलग हो गयी। 2019 में उनका तलाक फाइनल हो गया। लेकिन दोनों हाल तक मौखिक और शारीरिक दुर्व्यवहार और संपत्ति विवाद के दावों को लेकर कानूनी लड़ाई में उलझे हुए थे।

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Hollywood

प्रमुख खबरें

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई

France में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर बड़ा मार्च, पेरिस में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले