क्या बिहार में कोई सुरक्षित है? अस्पताल में गोलीबारी पर विपक्ष का नीतीश सरकार का वार

By अंकित सिंह | Jul 17, 2025

राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को बिहार सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या राज्य में कहीं भी कोई सुरक्षित है। पटना के एक अस्पताल में भर्ती एक कैदी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। एक्स पर एक पोस्ट में तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकारी अपराधियों ने आईसीयू में घुसकर अस्पताल में भर्ती एक मरीज को गोली मार दी। क्या बिहार में कहीं भी कोई सुरक्षित है? क्या ऐसा 2005 से पहले हुआ है?

इसे भी पढ़ें: बिहार : पैरोल पर बाहर आए हत्या के दोषी को गोली मारी गई, मौत

पप्पू यादव ने आगे कहा कि अपराधियों का चयन उनकी जाति के आधार पर होता है, फ़र्ज़ी एनकाउंटर किए जाते हैं। ये गोली चलाने वालों को बचाते हैं। बिहार में प्रशासन नाम की कोई चीज़ नहीं है। यमाफियाओं को पनाह देते हैं... बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार नहीं चला रहे हैं। भाजपा सरकार चला रही है। कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है।  एनडीए शासन के दौरान हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। 

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा

Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा

इलाहाबाद High Court ने 2 साल से लापता महिला की तलाश का जिम्मा CBI को सौंपा

Maharashtra Drought: 32 जिलों का मुआयना करने इसी हफ्ते पहुंचेगी केंद्रीय टीम, फडणवीस ने दी जानकारी