US President की रेस से खुद ही हटने वाले हैं बाइडेन? क्यों कहा- एक बार फिर से विचार करूंगा

By अभिनय आकाश | Jul 18, 2024

अमेरिका के राष्ट्रपति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। व्हाइट हाउस का प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने इस बात की जानकारी दी है। लास वेगास में अपने पहले कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति बाइडन का कोरोना टेस्ट कराया गया था। जिसमें बाइडेन कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी उनको थकान और खांसी की शिकायत है। ये कोरोना के हल्के लक्ष्ण माने जाते हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिबेट में फ्लॉप शो के  बाद जो बाइडेन पर साथी डेमोक्रेट्स की ओर से राष्ट्रपति पद की रेस से हटने का दबाव है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ वन टू वन मुकाबले में पिछड़ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लगातार बाइडेन पर बढ़त बनाए हुए ट्रंप खुद पर जानलेवा हमले के बाद भी मजबूती से मैदान में डटे हुए हैं। इसी बीच बाइडेन की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवारी से हटने को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। 

इसे भी पढ़ें: उम्र महज 20 साल, इरादे खतरनाक, ट्रंप के हमलावर थॉमस क्रुक्स की पूरी कुंडली आई सामने

बाइडेन ने जोर देकर कहा कि वो ट्रंप को हराने के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार हैं। ट्रंप के साथ हुए डिबेट की गलती को बाइडेन ने एक बार फिर से स्वीकार किया। बता दें कि प्रेसिडेंशियल इलेक्शन डिबेट में ट्रंप के सामने बोलते हुए बाइडेन बार-बार अटकते नजर आए थे। ऐसा लगा था कि वो बार बार कुछ भूल रहे हैं। बता दें कि बाइडेन के कोविड पॉजिटिव पाए जाने से पहले ही कैलिफोर्निया के प्रतिनिधि और सबसे हाई-प्रोफाइल डेमोक्रेट्स में से एक एडम शिफ ने उन्हें से राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर होने का आग्रह किया था। उन्होंने लॉस एंजिल्स टाइम्स को बताया कि उन्हें इस बात को लेकर संशय है कि क्या बाइडेन ट्रम्प को हरा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

15 साल के Vaibhav Suryavanshi की Team India में एंट्री, Selection पर टिकीं सबकी निगाहें।

Australia के स्टेडियम में Imran Khan के लिए समर्थन, T-shirt विवाद के बाद बोर्ड को बदलना पड़ा फैसला

Asia Cup में Chikitha-Rajat की जोड़ी का कमाल, मलेशिया को हराकर भारत को दिलाया शानदार Gold Medal।

Petrol-Diesel पर Excise Duty में राहत, तेल कंपनियों के शेयरों में 4% का उछाल, Investors खुश