क्या Donald Trump अस्पताल में भर्ती हैं? एक पुराने Video से उड़ी अफवाह, White House को देनी पड़ी सफाई

By एकता | Apr 05, 2026

अमेरिका और इजरायल के साथ जारी तनाव के बीच शनिवार को सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेहत को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। इंटरनेट पर दावा किया गया कि किसी अज्ञात मेडिकल इमरजेंसी के चलते ट्रंप को तुरंत वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर ले जाया गया है। हालांकि, जांच के बाद इन दावों को पूरी तरह से फर्जी और बेबुनियाद पाया गया है।

कैसे शुरू हुआ भ्रम का सिलसिला?

भ्रम की शुरुआत तब हुई जब व्हाइट हाउस ने सुबह 11:08 बजे (ET) प्रेस लिड की घोषणा की। यह एक सामान्य प्रशासनिक सूचना होती है, जिसका अर्थ है कि उस दिन राष्ट्रपति का कोई और सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं है। लेकिन एक्स पर एक बिना पुष्टि वाली पोस्ट में दावा कर दिया गया कि राष्ट्रपति अस्पताल में हैं और सड़कें बंद कर दी गई हैं। ग्रोक एआई और फैक्ट-चेकर्स ने तुरंत पहचान लिया कि वायरल क्लिप जुलाई 2024 की है।

इसे भी पढ़ें: दुश्मन की सीमा में कैसे घुसी अमेरिकी सेना? Trump ने बताया Iran से Pilot Rescue का पूरा सच

क्या होता है प्रेस लिड?

अमेरिकी राष्ट्रपति के संदर्भ में प्रेस लिड का मतलब पत्रकारों के लिए एक संकेत होता है। इसके जरिए प्रेस ऑफिस बताता है कि अब दिनभर कोई नई खबर या सार्वजनिक गतिविधि नहीं होगी, इसलिए मीडियाकर्मी अपनी ऑन-साइट कवरेज खत्म कर सकते हैं। कुछ लोगों ने इसी सामान्य विराम को बड़े संकट का संकेत मान लिया और अफवाहें फैला दीं।

मरीन की मौजूदगी ने साफ की स्थिति

राष्ट्रपति के सुरक्षित होने का पुख्ता सबूत तब मिला जब वेस्ट विंग के बाहर मरीन को पहरा देते देखा गया। प्रोटोकॉल के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात मरीन की मौजूदगी का सीधा मतलब है कि राष्ट्रपति इमारत के अंदर ही मौजूद हैं। इसके बाद व्हाइट हाउस ने आधिकारिक तौर पर ट्रैवल और फोटो लिड जारी कर साफ कर दिया कि राष्ट्रपति परिसर में ही हैं, बस वे सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आएंगे।

इसे भी पढ़ें: 48 घंटे बाद कहर टूट पड़ेगा, होर्मुज नाकेबंदी पर ट्रंप की ईरान को धमकी

व्हाइट हाउस का आधिकारिक बयान

स्थिति स्पष्ट करते हुए व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन डायरेक्टर स्टीवन चेंग ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी लोगों के लिए जितनी कड़ी मेहनत की है, उतनी इतिहास में किसी और राष्ट्रपति ने नहीं की। इस ईस्टर वीकेंड पर भी वे व्हाइट हाउस और ओवल ऑफिस में लगातार काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Jairam Thakur ने PM Modi से मुलाकात की, हिमाचल विकास के मुद्दों पर की चर्चा

Sweden के School में तलवार से हमला, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

Kishtwar में छात्रा की मौत के बाद आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, POCSO Act में केस

Nayab Singh Saini के काफिले को काले झंडे दिखाए, Gurugram में 8 कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में