क्या चुनाव आयोग भगवान है? आर-पार की लड़ाई होगी, पप्पू यादव ने लोगों से की वोटर रिवीजन बहिष्कार की अपील

By अंकित सिंह | Jul 04, 2025

चुनाव आयोग के विशेष सघन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने लोगों से वोटर रिवीजन का बहिष्कार करने की अपील की है। पप्पू यादव ने कहा कि आयोग वास्तव में आरएसएस का कार्यालय है और इसे बंद किया जाना चाहिए। संवैधानिक जिम्मेदारी को खतरा पहुंचाने वाली किसी भी चीज को खत्म करने के लिए जनता तैयार है। इस बारे में कांग्रेस प्रभारी से बातचीत हो चुकी है... क्या चुनाव आयोग भगवान है?... आर-पार की लड़ाई होगी। और बिहार और बिहारी की अस्मिता के लिए अगर हमें अपनी जान भी देनी पड़ी तो हम देंगे।

पप्पू यादव पर संजय जायसवाल का निशाना

भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय जायसवाल ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की दया से चुनाव जीते हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि पप्पू यादव हमेशा बूथों से बैलेट पेपर लूटकर विधायक बनते रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव की कृपा से वे पूर्णिया से जीते हैं। अगर सबसे बड़े घोटालेबाज लालू यादव के कार्यकाल में मतदाता निरीक्षण के दौरान घोटाले नहीं हुए, तो उन्हें क्यों लगता है कि अब कोई घोटाला होगा?

इसे भी पढ़ें: Bihar: महागठबंधन में शामिल होने को बेताब ओवैसी की पार्टी, लालू यादव को लिखा पत्र

संजय जायसवाल ने दावा किया कि तेजस्वी यादव ने वोटों को डायवर्ट करने के लिए पिछड़े समुदाय से बीमा भारती को मैदान में उतारा और सभी समुदायों के लोगों से पप्पू यादव को वोट देने के लिए कहा। संजय जायसवाल ने एएनआई से कहा, "तेजस्वी यादव ने जानबूझकर पिछड़े समुदाय की एक लड़की को चुनाव लड़ाया ताकि वोटों को दूसरी तरफ मोड़ा जा सके और सभी समुदायों के लोगों से पप्पू यादव को वोट देने के लिए कहा।" 

प्रमुख खबरें

Netaji Remains Case: क्या भारत आएंगे नेताजी के अवशेष? Anita Bose की याचिका पर SC ने केंद्र से मांगा जवाब

जय हिंद...अमेरिका में बड़ी कानूनी राहत मिलने के बाद कुछ इस अंदाज में गौतम अंडानी का आया पहला रिएक्शन, कोर्ट ने आपराधिक केस किया खारिज

राहुल के समर्थन में खड़ी हुईं प्रियंका गांधी, अमित शाह से बयान देने की मांग की

Mumbai में Blinkit Warehouse पर FDA की बड़ी स्ट्राइक, गंदगी और Cockroaches मिलने पर लाइसेंस सस्पेंड