ये ठीक नहीं है...भारत के लिए ट्रंप को धोखा देने वाले हैं एलन मस्क? अमेरिकी राष्ट्रपति ने खूब सुना दिया

By अभिनय आकाश | Feb 20, 2025

टेस्ला इंडिया आ रही है, लेकिन इस खबर से सबसे ज्यादा नाखुश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नजर आ रहे हैं। ऐसा खुद ट्रंप ने कहा है। इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के भारत में फैक्ट्री लगाने की खबरों पर ट्रंप ने नाराजगी जाहिर की है। अमेरिका के एक न्यूज चैनल फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा है कि अगर वो भारत में फैक्ट्री लगाते हैं तो ठीक है, लेकिन ये हमारे लिए  बहुत अनुचित है। ये बहुत गलत है। मस्क के साथ एक इंटरव्यू में ट्रंप ने टेस्ला की भारत में एंट्री को अनुचित करार दिया है। ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि टेस्ला की भारत में फैक्ट्री खोलने की कोई भी योजना 'वेहद गलत' होगी। ट्रंप ने अपनी यह राय तव सामने रखी है, जबकि कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी दौरे में मस्क से मिले थे और इसके वाद टेस्ला की भारत में हायरिंग शुरू करने की खबर आई है। 

इसे भी पढ़ें: हमास ले गया था जिंदा, लेकिन 4 इजरायलियों को लौटाया मुर्दा, भड़क गए नेतन्याहू

ट्रंप ने कहा कि दुनिया का हर देश हमारा फायदा उठाता है। वे अमेरिकी चीजों पर टैरिफ लगाते हैं। उन्होंने मस्क की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वे ऐसा माहौल बना देते हैं, जहां भारतीय बाजारों में अमेरिकी कारों की बिक्री लगभग असंभव हो जाती है। मुझे नहीं पता कि इसमें कितनी सचाई है, लेकिन अगर ऐसा है तो यह अनुचित होगा। मस्क भारत में फैक्ट्री लगाना चाहते हैं तो ठीक है, लेकिन यह हमारे लिए गलत होगा। वहुत ज्यादा गलत। मस्क ने कहा कि भारत में अमेरिकी कारों पर 100% टैरिफ है। ट्रंप ने इसे बहुत ज्यादा बताया। पिछले साल टेस्ला की भारत में एंट्री लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन ऐन वक्त पर मस्क ने फैसला वदला था। अव ऐसी खबरें आई है कि भारत में टेस्ला की एंट्री अप्रैल में शुरू हो सकती है। 

प्रमुख खबरें

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी