क्या Elon Musk खरीदने वाले है Twitter? अपने डील को बताया था बेस्ट

By निधि अविनाश | Apr 25, 2022

दुनिया के सबसे अमीर आदमी और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ट्विटर खरीदने का मन बना रहे है। बताया जा रहा है कि ट्विटर को खरीदने के लिए एलन ने 43 बिलियन डॉलर का ऑफर दिया था जिसके बाद काफी विवाद खड़ा हो गया। लेकिन, अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर जल्द ही एलन मस्क के साथ यह डील करने वाली है। इस डील का मतलब यह नहीं है कि ट्विटर एलन मस्क के 54.20 डॉलर प्रति शेयर डील को मान लेगा। कंपनी एलम मस्क से बातचीत करती रहेगी और अच्छे ऑफर की तलाश जारी रखेगी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, मस्क लगातार ट्विटर शेयर हॉल्डर के साथ बैठक कर रहे हैं।

इससे पहले मस्क ने बताया था कि ट्विटर को लेकर यह डील बेस्ट है। वहीं ट्विटर बोर्ड ने फैसला किया है कि वह मस्क के साथ बातचीत करके डील को लेकर और जानकारी लेना चाहते है। सूत्रों के मुताबिक, ट्विटर बोर्ड यह देखना चाहता है कि क्या एलन मस्क इस डील को पूरा कर सकते हैं या नहीं। जानकारी के लिए बता दें कि मस्क के इस ऑफर के कारण सोशल मीडिया कंपनी ने पॉइजन पिल का इस्तेमाल कर मस्क के शेयर को कपंनी में 15 प्रतिशत से बढ़ने से रोक दिया था। इस समय मस्क का कपंनी में 9 प्रतिशत का शेयर है। मस्क ने इस बीच कंपनी को जवाब में टेंडर ऑफर देने की धमकी दे डाली है।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow