क्या दीवार पर लिखी इबारत को पढ़ नहीं पा रहे गृह मंत्री? Manipur को लेकर कांग्रेस ने कसा सरकार पर तंज

By अंकित सिंह | Nov 19, 2024

सत्तारूढ़ राजग के कुछ विधायकों के कथित तौर पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा पर कटाक्ष किया है। कांग्रेस ने तंज भरे लहजे में कहा कि दीवार पर लिखा हुआ स्पष्ट है और पूछा कि क्या गृह मंत्री अमित शाह इसे पढ़ रहे हैं। कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने यह भी पूछा कि मणिपुर के लोगों की कष्टदायी पीड़ा कब तक इसी तरह जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah on Manipur Violence: मणिपुर में बिगड़ रहे हालात, अमित शाह ने ले लिया ये बड़ा फैसला

द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन मणिपुर की सुरक्षा स्थिति और वहां सुरक्षाबलों की तैनाती की समीक्षा की। सूत्रों ने बताया कि शाह ने शीर्ष अधिकारियों को जातीय हिंसा से प्रभावित राज्य में जल्द से जल्द शांति एवं व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया। केंद्रीय गृह मंत्रालय मणिपुर में मौजूदा ‘अस्थिर’ स्थिति से निपटने में राज्य सरकार की मदद के लिए लगभग 5,000 अर्धसैनिक बलों को भी वहां भेज रहा है। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में मणिपुर की सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत