Pakistan में घुसकर आतंकी को मारने का प्लान बना रहा भारत? मिल गई हाफिज सईद की लोकेशन

By अभिनय आकाश | Apr 30, 2025

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का अगला कदम क्या होगा ये अंदाजा पाकिस्तान लगातार लगा रहा है। लेकिन इन सब के बीच में सबसे बड़ी डेपलपमेंट सामने आ रही है। इंडिया टुडे के हाथ हाफिज सईद की लोकेशन लग गई है। लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) प्रमुख और 26/11 हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद, जहां वह पाकिस्तानी सरकार की कड़ी सुरक्षा में रह रहा है। पहलगाम आतंकी हमले का असली सरगना घनी आबादी वाले इलाके में रहता है। सईद, जो मुंबई में 26/11 के आतंकी हमलों में वांछित है। सईद को पहलगाम नरसंहार के पीछे भी मास्टरमाइंड माना जाता है, जिसमें 22 अप्रैल को 26 लोगों की जान चली गई थी। उसके आतंकी संगठन लश्कर की शाखा, द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसने भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक तनाव के उच्चतम स्तर को जन्म दिया था।

इसे भी पढ़ें: संघर्ष विराम का उल्लंघन किया तो खैर नहीं, भारत ने पाकिस्तान को सख्त शब्दों में चेताया

ठिकाने के वीडियो में वांछित आतंकवादी को पाकिस्तानी सरकार की सुरक्षा में आरामदायक जीवन जीते हुए दिखाया गया है, जो उनके दावों का खंडन करता है कि वह सलाखों के पीछे है। पाकिस्तान लगातार दावा करता रहा है कि सईद आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए सजा काट रहा है। भारतीय एजेंसियों को हाफ़िज़ सईद के ठिकाने के बारे में पता है। पाकिस्तान ने हाफ़िज़ सईद के करीबी सहयोगी अबू क़ताल की हत्या के बाद उसके इर्द-गिर्द सुरक्षा कड़ी कर दी है। देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने भी सईद की सुरक्षा की समीक्षा की है और उसके आवास को उप-जेल में तब्दील किया जा रहा है। खुफिया सूत्रों ने बताया कि आईएसआई ने सईद को समारोह में शामिल होने से सक्रिय रूप से रोका। 

प्रमुख खबरें

Philippines Strong Earthquake | मिंडानाओ में 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी की लहरें

Health Tips: Heat Sensitivity को न करें नजरअंदाज, हो सकती है ये गंभीर Medical Condition

Pakistan North Waziristan Military Operation! उत्तरी वज़ीरिस्तान में 72 घंटे में 27 आतंकवादी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Pitru Dosh से हैं परेशान? Somvati Amavasya पर ये अचूक Remedy दिलाएगी Full Benefit