Astrology Tips: सपने में कीड़े देखना शुभ है या अशुभ, जानें किन Dream Scenarios में होता है धन लाभ

By अनन्या मिश्रा | Jan 14, 2026

स्वप्न शास्त्र के हिसाब से हर सपना भविष्य की शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में कुछ न कुछ संकेत देता है। हालांकि हर एक सपने के अलग-अलग मायने होते हैं। लेकिन अगर आपको भी बार-बार कनखजूरे या कॉकरोच जैसे कीड़े-मकोड़े दिखाई दे रहे हैं। तो यह शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत दे सकते हैं। वहीं सपने में कीड़े-मकोड़े देखने का एक खास मतलब बताया गया है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सपने में कीड़े-मकोड़े देखने का क्या मतलब होता है।

Meaning Of Dreams: सपने में बंदर का झुंड या गुस्से वाले बंदर का दिखना देता है ऐसा संकेत, जानिए क्या कहता स्वप्न शास्त्र 

अगर आप सपने में कान में कनखजूरे घुसते दिखता है, तो इसका मतलब है कि आपका किसी से विवाद हो सकता है। इस स्थिति में भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

कॉकरोच देखना

वहीं सपने में कॉकरोच देखना भी शुभ नहीं माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इस सपने का मतलब है कि आपको आने वाले समय में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन समस्याओं में धोखा और आर्थिक तंगी शामिल है। अगर आपको बार-बार कॉकरोच का सपना आ रहा है, तो आपको सतर्क रहना चाहिए। साथ ही किसी विवाद और बुरी संगति से दूर रहें।

सफेद रंग का कीड़ा देखना

अगर आपने सपने में सफेद रंग का कीड़ा देखा है, तो यह शुभ सपना नहीं है। इस सपने का मतलब है कि आपको किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इस सपने को देखने पर आप किसी बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। अगर आपको सपने में सफेद कीड़ा दिखाई देता है, तो आपको सतर्क और सावधान होने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!