रोजाना चेहरे पर एलोवेरा लगाना कितना सही होता है? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

By दिव्यांशी भदौरिया | May 11, 2024

एलोवेरा हेल्थ के साथ ही, त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है। एलोवेरा में कई गुणों से भरपूर होते हैं, जो स्किन को सॉफ्ट और कोमल बनाए रखता है। ड्राई स्किन की समस्याओं के लिए एलोवेरा सबसे बेहतरीन होती है। कई लोग चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं। इसे सीधे तौर पर फेस पर अप्लाई करते हैं। एलोवेरा चेहरे पर लगाना बेहद फायदेमंद होता है। एलोवेरा त्वचा के दाग-धब्बों और मुंहासों को मिटाने में असरदार होता है। हालांकि, क्या चेहरे पर रोजाना एलोवेरा लगाना सही होता है, आइए जानते हैं।

क्या चेहरे पर रोजाना एलोवेरा लगा सकते हैं?

एलोवेरा में औषधीय गुण पाए जाते हैं। आप अपने चेहरे पर एलोवेरा का इस्तेमाल प्रतिदिन कर सकते हैं। एलोवेरा स्किन संबंधित सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। एलोवेरा का इस्तेमाल मॉइश्चराजर या फेस मास्क के रुप में कर सकते हैं। एलोवेरा त्वचा की जलन और रेडनेस का दूर करता है। एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट रखता है और ग्लोइंग बनाता है।

चेहरे पर रोज एलोवेरा अप्लाई करने के फायदे

- एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।

- एलोवेरा ड्राई और बेजान त्वचा से छुटकारा दिलाता है।

- इसमें विटामिन ए और ई होता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।

- एलोवेरा में मॉइश्चराइजिंग गुण होता है जो त्वचा को हाइड्रेट रखता है। 

- इसमें त्वचा में कोलेजन का उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है।

- एलोवेरा में एटी एजिंग के गुण होते, जो झुर्रियों को मिटाने में मदद करता है।

- वहीं, यह टैनिंग को रिमूव करने में मददगार होता है।

- एलोवेरा में एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की सूजन को दूर करता है।

प्रमुख खबरें

नई सरकार बनाने के लिए मिला न्योता, क्या Benjamin Netanyahu का खेल बिगाड़ पाएंगे Gadi Eisenkot?

Ayodhya में बोले CM Yogi Adityanath, अब राम भक्तों पर गोली और लाठी नहीं चलेगी

PM Modi रविवार को Chhattisgarh के बस्तर में सुरक्षाबलों संग मनाएंगे Diwali

हमारी नन्ही यूनिकॉर्न 4 साल की हो गई... Raha Kapoor के चौथे बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें आईं सामने